जोधपुर

शराब की दुकान का विरोध, मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

- सरस्वती नगर सेक्टर डी में शराब दुकान खोलने के विरोध में मोहल्लेवासी
less than 1 minute read
May 27, 2021
शराब की दुकान का विरोध, मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट
शराब की दुकान का विरोध, मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

जोधपुर. बासनी के सरस्वती नगर सेक्टर डी में शराब की दुकान खोलने के विरोध में मोहल्लेवासियों ने जिला कलक्टर, अतिरिक्त आबकारी आयुक्त व जिला आबकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दुकान दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की। उधर, राज्य मानवाधिकार आयोग ने प्रसंज्ञान लेकर आबकारी अधिकारी से मामले की तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी।

मोहल्लेवासियों ने बताया कि सेक्टर डी में शराब की दुकान खोलने की तैयारी चल रही है। रहवासीय क्षेत्र में दुकान के लिए निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके आस-पास रहवासीय क्षेत्र है। महिलाओं के साथ-साथ बच्चों के स्कूल आने जाने का मुख्य मार्ग है। शराब दुकान से नशेडि़यों व बदमाश प्रवृत्ति के लोगों की मौजूदगी रहने का अंदेशा है। इसको लेकर मोहल्लवासी दुकान के विरोध में है।

क्षेत्रवासियों ने दुकान को लेकर राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग को ई-मेल से परिवाद भेजा। जिस पर प्रसंज्ञान लेते हुए आयोग के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण व्यास ने जिला कलक्टर व जिला आबकारी अधिकारी से दस में तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है।

Published on:
27 May 2021 07:09 pm