जोधपुर

नए ऑटो परमिट जारी करने का विरोध

- राज्य सरकार से ऑटो चालकों ने की राहत की मांग
less than 1 minute read
Mar 11, 2021
नए ऑटो  परमिट जारी करने का विरोध
नए ऑटो परमिट जारी करने का विरोध

जोधपुर।
ऑटो रिक्शा एकता यूनियन की गुरुवार को श्रमिक नेता गोपीकिशन के निर्देशन में शैतानसिंह की अध्यक्षता में सोजती गेट स्थित आरसीटू कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में परिवहन विभाग की ओर से जारी किए गए नए परमिट का विरोध किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण ऑटो चालकों पर आर्थिक संकट बढ़ता जा रहा है। स्कूल, कॉलेजों में लगी टैक्सियां स्कूल बंद होने की वजह से बंद पड़ी है, जिसकी वजह से टैक्सी चालकों का जीवनयापन मुश्किल हो गया है। दैनिक यातायात गतिविधियों में भी कोरोना महामारी के चलते आई कमी के कारण सवारियां नहीं मिल पाती, जिस कारण ऑटो चालक संकट के दौर से गुजर रहे है। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में ऑटो रिक्शा आवश्यकता से कहीं अधिक चल रही है और ऐसे में परिवहन विभाग द्वारा नए परमिट जारी करना ऑटो रिक्शा चालकों के पेट पर लात मारने जैसा है।
वक्ताओं ने राज्य सरकार से ऑटो चालकों के हितों को ध्यान में रखते हुए उन्हें राहत प्रदान किए जाने की मांग की। सभा को गोपीकिशन, बृजकिशोर, नदीम खान, शैतान सिंह, फि रोज खान, अहमद हुसैन , चांद अली रंगरेज, मानसिंह, सुभराती उस्ताद आदि ने सम्बोधित किया।

Updated on:
11 Mar 2021 07:42 pm
Published on:
11 Mar 2021 07:42 pm