जोधपुर

पाक के इन छह नागरिकों को अविलम्ब भारत छोडऩे के आदेश

- वीजा शर्तों का उल्लंघन कर सीमावर्ती क्षेत्र में रहते पाए गए थे
less than 1 minute read
Nov 22, 2019
पाक के इन छह नागरिकों को अविलम्ब भारत छोडऩे के आदेश
पाक के इन छह नागरिकों को अविलम्ब भारत छोडऩे के आदेश

जोधपुर.
वीजा शर्तों का उल्लंघन कर जैसलमेर के प्रतिबंधित सीमावर्ती क्षेत्र में रहते पाए जाने पर पाकिस्तान के छह नागरिकों को तुरंत भारत छोडऩे के आदेश दिए गए हैं। केन्द्रीय गृह मंत्रालय व राज्य सरकार के गृह विभाग के आदेश की पालना में इंटेलीजेंस के पुलिस अधीक्षक ने एक महिला सहित छहों पाक नागरिकों को नोटिस जारी कर अविलम्ब भारत छोडऩे का आदेश दिया है।

पुलिस अधीक्षक (इंटेलीजेंस व विदेशी पंजीयन अधिकारी) की ओर से जारी आदेश के तहत पाक नागरिक नवाबचंद उर्फ नंदलाल, गुलचंद उर्फ गुल्लू, किशोरदास, जयरामदास, कंवरराम व काजल को तुरंत भारत छोडऩे के आदेश दिए गए हैं। इस संबंध में नोटिस जारी किए गए हैं। आदेश की पालना न करने पर निष्कासन की कार्रवाई की जा सकती है।
गौरतलब है कि भारत आए पाक नागरिक नवाबचंद, गुलचंद, किशोरदास, जयरामदास, कंवरराम व काजल वीजा शर्तों का उल्लंघन कर जैसलमेर में प्रतिबंधित क्षेत्र नाचना में बगैर अधिकृत स्वीकृति के रहने चले गए थे। इसका पता लगने पर छहों के खिलाफ वीजा शर्तों के उल्लंघन का मामला पाया गया था। इंटेलीजेंस की रिपोर्ट पर केन्द्रीय गृह मंत्रालय और राज्य के गृह विभाग ने इन सभी को डिपोर्ट यानि भारत छोडऩे के आदेश दिए थे। इसकी पालना में इंटेलीजेंस ने सभी को नोटिस जारी किए हैं।

Published on:
22 Nov 2019 12:54 am