जोधपुर

Jodhpur: डोडा पोस्त जब्त करने के मामले में भ्रष्टाचार का आरोप, ओसियां सर्किल ऑफिसर पर गिरी गाज

जब्बरसिंह चारण को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान पद से हटाने और पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
less than 1 minute read
Sep 24, 2025
jodhpur news
वृताधिकारी (ओसियां) जब्बरसिंह चारण। फोटो- पत्रिका

जोधपुर ग्रामीण के ओसियां क्षेत्र में डोडा पोस्त जब्त करने के एक मामले में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों की जांच पूरी होने के बाद पुलिस विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। सर्किल ऑफिसर (ओसियां) जब्बरसिंह चारण पर लगे आरोपों की पुष्टि होने के बाद पुलिस मुख्यालय ने उन्हें एपीओ कर दिया है।

पुलिस को मिली थी शिकायत

यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर शुरू हुई जांच का नतीजा है। इसमें स्थानीय सर्किल ऑफिसर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे। मामले की शुरुआत तब हुई जब एक व्यक्ति ने ओसियां थाना क्षेत्र में डोडा पोस्त जब्ती के दौरान भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। व्यक्ति ने दावा किया था कि जब्बरसिंह चारण ने मामले में साक्ष्य छिपाने और आरोपी पक्ष से रिश्वत लेकर नरमी बरतने का प्रयास किया।

यह वीडियो भी देखें

जांच में आरोपों की पुष्टि

इस शिकायत पर जोधपुर रेंज के आईजी राजेश मीणा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए एएसपी को गहन जांच के आदेश दिए थे। जांच टीम ने मामले की गहराई से पड़ताल की, जिसमें जब्त मादक पदार्थ की मात्रा, प्रक्रिया और संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन शामिल था। जांच रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस मुख्यालय ने कार्रवाई की। जब्बरसिंह चारण को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान पद से हटाने और पदस्थापन आदेश की प्रतीक्षा में रखने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Updated on:
24 Sept 2025 03:24 pm
Published on:
24 Sept 2025 02:40 pm