जोधपुर

ओसियां विधायक सियोल को इंटरनेट कॉल से मिली जान से मारने की धमकी, राजनीतिक हलकों में मचा हडक़म्प

जोधपुर से जयपुर जाते समय आया इंटरनेट कॉल  
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Nov 2018, 10:42 AM IST
elections in rajasthan 2018
osian MLA bheraram siyol, bheraram siyol, politicians of jodhpur, Rajasthan Elections 2018, elections in Rajasthan, raj election 2018, jodhpur news, jodhpur news in hindi

जोधपुर/ओसियां. ओसियां विधायक भैराराम सियोल को शुक्रवार को इंटरनेट कॉल से दो दिन के भीतर जान से मारने की धमकी दी गई है। विधायक ने इस संबंध में पुलिस महानिदेशक ओपी गल्होत्रा और पुलिस अधीक्षक (जोधपुर ग्रामीण) राजन दुष्यंत को अवगत कराने के साथ ही जयपुर के विधायकपुरी थाने में लिखित शिकायत दी है।

विधायक सियोल ने बताया कि वे दोपहर 2.44 बजे कार से जयपुर जा रहे थे। किशनगढ़ टोल के पास मोबाइल पर प्लस 4465 नम्बर से इंटरनेट कॉल आया। उस नंबर पर बात करते ही अज्ञात व्यक्ति धमकी भरे लहजे में बात करने लगा और कहा कि दो दिन के उनकी हत्या कर दी जाएगी। विधायक ने उससे नाम पूछा, लेकिन उसने नहीं बताया। तब विधायक ने उससे कहा कि बताओ कहां आना है? मैं खुद ही आ जाऊंगा। इसके जवाब में उस व्यक्ति ने फिर कहा कि वो दो दिन के अंदर उनकी हत्या कर दी जाएगी। इतना कहकर उसने फोन काट दिया।

इसके तुरंत बाद विधायक ने पुलिस महानिदेशक गल्होत्रा को सूचना दी। उन्होंने पूरी जांच का आश्वासन दिया। बाद में एसपी (ग्रामीण) राजन दुष्यंत ने भी मामले की जानकारी ली। जयपुर पहुंचने के बाद विधायक सियोल ने विधायकपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: ‘शर्म आती है खुद पर, इज्जत खराब होती है’, कंटेंट क्रिएटर कपल ‘जोधपुरी परफेक्ट पेयर’ क्यों और किसपर भड़के?

पिता के लिए राजस्थान हाइकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किए 3 फर्जी जमानत ऑर्डर, पूछताछ में IT एक्सपर्ट बेटे ने खोले कई राज

Jodhpur Sarpanch Election 2026: जोधपुर के भावी ग्राम पंचायत में 15 नवंबर को सरपंच-पंच का पुनर्मतदान, 16 को उपसरपंच चुनाव

जोधपुर: दिवाली के दिन घर के सामने ही हुई मजदूर की मौत, 3 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, 80 घरों में नहीं जल पाए चूल्हे

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों को भी मिलेगा न्यूनतम वेतन, 60 दिन में लागू करने के निर्देश