11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नए दावेदारों ने उड़ाई पुरानों की नींद, सोशल मीडिया पर एक दूसरे के खिलाफ नकारात्मक संदेश

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Nov 10, 2018

Rajasthan Congress

जयपुर। राजधानी की आठों विधानसभा सीटों पर पहले से ही ज्यादा दावेदारों से जूझ रही कांग्रेस में अब और नए दावेदार सामने आ गए हैं। प्रदेशाध्यक्ष Sachin Pilot के दिवाली के बाद पहली सूची आने की घोषणा के बाद से ही ये नए दावे सामने आए हैं। कुछ दावेदार छोटी सभाएं और जनसंपर्क के साथ ही आम जनता को काग्रेस से जोडऩे पर जोर दे रहे हैं। अब कुछ दावेदारों ने तो आलाकमान तक अपनी ताकत दिखाने का एक और जरिया निकाला है। शहर में परकोटा क्षेत्र के एक विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी कर रहे एक बड़े नेता का सोशल मीडिया पर पत्र वायरल है। जिसमें उन्होंने शहर के एक विधानसभा क्षेत्र से समाज विशेष को टिकट दिए जाने की मांग की है। समर्थन का पत्र कांग्रेस आलाकमान को भेजा है। वहीं अब इस पत्र को आधार बनाकर उनके विरोधी गुट के लोग उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं कि इस तरह की परंपरा कांग्रेस में ठीक नहीं है।

यहां घमासान ज्यादा
कांग्रेस की 8 विस सीटों में से कुछ पर नए दावेदारों ने पहले से प्रयास कर रहे दूसरे दावेदारों की नींद उड़ा दी है। ऐसी सीटों में मालवीय नगर, सांगानेर, आदर्श नगर मुख्य हैं। यहां करीब दस दिन से कुछ महिला दावेदार टिकट के लिए सक्रिय हैं।

नए दावेदारों वाले क्षेत्र
पहले - नए
मालवीय नगर - 5 - 2 (दोनों महिला)
आदर्श नगर - 6 - 1
सांगानेर - 4 - 1

पहले से मजबूत दावेदारों की संख्या
किशनपोल - 4
विद्याधर नगर - 4
हवामहल - 4
सिविल लाइंस - 2
बगरू - 4

- कांग्रेस में टिकट वितरण की प्रक्रिया पूरी तरह जमीनी स्तर पर पड़ताल के आधार पर जारी है। राहुल गांधी का स्पष्ट मानना है कि जिस कार्र्यकर्ता ने 5 साल तक विपक्ष में रहने के दौरान मेहनत की है, टिकट उन्हें ही दिए जाएंगे।
अर्चना शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग