16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chhattisgarh Election: आज थमेगा पहले चरण का चुनावी प्रचार, भाजपा-कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लगातार रैलियां

छत्तीसगढ़ में पहले चरण की 18 सीटों पर 12 नवम्बर को होने वाले मतदान के लिए 10 नवम्बर को शाम पांच बजे तक प्रचार थम जाएगा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 10 Nov 2018, 7:57 PM IST

CGNews

आज थमेगा पहले चरण का चुनावी प्रचार, भाजपा-कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लगातार रैलियां

रायपुर. छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव में आज का दिन बहुत खास है। क्योकि आज पहले चरण के चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ में चुनावी प्रचार थम जाएगा। छत्तीसगढ़ में पहले चरण की 18 सीटों पर 12 नवम्बर को होने वाले मतदान के लिए 10 नवम्बर को शाम पांच बजे तक प्रचार थम जाएगा। सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक मतदान वाले विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवार दोपहर तीन बजे तक और सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान वाले क्षेत्रों के प्रत्याशी शाम पांच बजे तक प्रचार कर सकेंगे।

पर चुनावी प्रचार थमने से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज मैराथन रैलियां करेंगे। छत्तीसगढ़ में लगातार चौथी बार भाजपा की सरकार बनाने की कवायद में भाजपा के चार स्टार प्रचारक आज लगातार रैलियां करेंगे। शनिवार को अमित शाह, सुषमा स्वराज, बाबु सुप्रीयों और योगी आदित्यनाथ छत्तीसगढ़ में सभाएं करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी आज शनिवार को तीन रैलियों में शामिल होंगे। इससे पहले राहुल ने शुक्रवार को भी राज्य में तीन चुनावी सभाएं ली। आज राहुल कांकेर, कोठगोदाम और जगदलपुर में रैलियां करेंगे।

12 नवम्बर को होगा चुनाव
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होगा। जिसमें पहले चरण का विधानसभा चुनाव 12 और दूसरे चरण का चुनाव 20 नवम्बर को होगा। इस चुनाव के नतीजे 11 दिसम्बर को घोषित किए जाएंगे।