जयपुर. पंचायत चुनाव का अंतिम चरण अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन हाईकोर्ट की ओर से चुनाव के लिए तय अंतिम तारीख 15 नवम्बर पीछे छूट गई। सोमवार यानि 16 नवम्बर को अंतिम चरण में सबसे अधिक 3747 ग्राम पंचायतों में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा, जिससे 3747 सरपंच व 33885 वार्ड पंचों का चुनाव होगा और इनके नतीजों के लिए मतदान के तुरंत बाद मतगणना होगी। देर रात तक नतीजे आ जाएंगे और मंगलवार को उपसरपंच के चुनाव के बाद मतदान दल गांवों से लौट जाएंगे।