जोधपुर

एक ही दिन में एक हजार से अधिक बिजली चोरी पकड़ी

डिस्कॉम ने अभियान चलाकर एक दिन में पकड़ी एक हजार से ज्यादा बिजली चोरी  
less than 1 minute read
Jun 07, 2020
एक ही दिन में एक हजार से अधिक बिजली चोरी पकड़ी
एक ही दिन में एक हजार से अधिक बिजली चोरी पकड़ी

जोधपुर.
जोधपुर डिस्कॉम की ओर से 10 जिलों में विशेष विजिलेंस जांच अभियान चलाया गया। एक ही दि में डिस्कॉम ने 1023 बिजली चोरी व 328 विद्युत अनियमितता के मामले बनाए। 1 करोड़ 13 लाख की जुर्माना राशि का आंकलन किया गया।

अधीक्षण अभियंता विजिलेंस एमआर जांगिड़ ने बताया कि प्रबंध निदेशक अविनाश सिंघवी के निर्देश पर जोधपुर डिस्कॉम के 10 जिलों में विशेष अभियान चलाया गया। डिस्कॉम के 658 अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंताओं की टीम ने 1441 जगह जांच की। 1023 विद्युत चोरी के मामले पकड़े व 328 विद्युत अनियमितता के प्रकरण बनाए। जोधपुर में 233, पाली में 159, सिरोही में 32, जालोर में 76, बाड़मेर में 152, जैसलमेर में 92, बीकानेर में 239, चुरू में 185, हनुमानगढ़ में 109 व गंगानगर में 62 विद्युत चोरी व विद्युत अनियमितता के प्रकरण बनाए गए। खास बात यह है कि अब जनता भी डिस्काम के कंट्रेाल रूम पर सूचनाएं देकर बिजली चोरी पकड़वाने में मदद कर रही है। एक करोड़ से अधिक जुर्माने का आकलन, डिस्कॉम प्रबंधन ने अपने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को आगे भी सजगता के साथ इसी प्रकार काम करने के निर्देश दिए हैं।

Updated on:
07 Jun 2020 10:42 pm
Published on:
07 Jun 2020 10:42 pm