जोधपुर

मालिक पर कर्मचारी की पत्नी से यौन शोषण का आरोप

मालिक पर कर्मचारी की पत्नी से यौन शोषण का आरोप
less than 1 minute read
Jan 29, 2021
मालिक पर कर्मचारी की पत्नी से यौन शोषण का आरोप
मालिक पर कर्मचारी की पत्नी से यौन शोषण का आरोप

जोधपुर.
वर्कशॉप के मालिक ने कर्मचारी की पत्नी को नशीला पदार्थ खिलाने के बाद बलात्कार किया और फिर अश्लील फोटो व वीडियो से यौन शोषण करने लगा। शोषण से परेशान महिला आखिरकार पुलिस के पास पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
पुलिस के अनुसार महिला की शिकायत पर वर्कशॉप मालिक के खिलाफ बलात्कार व डरा-धमकाकर यौन शोषण करने का मामला दर्ज किया गया। आरोप है कि डेढ़ साल पहले पति को बतौर वेल्डर एक वर्कशॉप में नौकरी मिली थी। वर्कशॉप का मालिक उसके घर आने जाने लगा था। सितम्बर २०१९ में वह उसे घर से ले गया और नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया। फिर उसके साथ बलात्कार किया। साथ ही अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह महिला का यौन शोषण करने लगा। आरोप है कि वर्कशॉप मालिक ने डरा धमकाकर महिला से आइडी प्रूफ, सोने की ईयर रिंग, मोपेड के दस्तावेज व १.४९ लाख रुपए भी ले लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Published on:
29 Jan 2021 12:25 am