जोधपुर

मुख्यमंत्री ने खाते में जमा करवाए एक-एक हजार, यह सुन लगी बैंकों के बाहर कतार

भामाशाह, मजदूर कार्डधारकों के बैंक खातों में सरकार ने एक-एक हजार रुपए जमा करवाए। यह जानकारी मिलने पर सोमवार को कई बैंकों के बाहर लोगों की लम्बी कतार नजर आई। पूछने पर शेख बानो ने बताया कि मैंने तो सुना की सरकार ने एक हजार रुपए खाते में जमा करवाया इसलिए बैंक आई हूं।
less than 1 minute read
panic after news of money transferred in accounts by CM ashok gehlot
मुख्यमंत्री ने खाते में जमा करवाए एक-एक हजार, यह सुन लगी बैंकों के बाहर कतार

जोधपुर. भामाशाह, मजदूर कार्डधारकों के बैंक खातों में सरकार ने एक-एक हजार रुपए जमा करवाए। यह जानकारी मिलने पर सोमवार को कई बैंकों के बाहर लोगों की लम्बी कतार नजर आई। पूछने पर शेख बानो ने बताया कि मैंने तो सुना की सरकार ने एक हजार रुपए खाते में जमा करवाया इसलिए बैंक आई हूं। कुछ ऐसी ही बात महिला बाग के निकट एसबीआई बैंक के बाहर लाइन में खड़े फकीर मोहम्मद ने बताया। उन्होंने कहा कि जमा पूंजी खत्म हो रखी है। सरकार की पेंशन से गुजारा करते है। सुना कि सरकार ने खाते में एक हजार रुपए जमा करवाए तो निकालने के लिए बैंक आया हूं। एटीएम नहीं है। इसी तरह शहर के महामंदिर सैंट्रल बैंक, स्टेडियम शॉपिंग सेंटर के निकट बैंक के बाहर भी लोगों की कतार नजर आई।

इनका कहना है
सरकार की घोषणा के अनुरूप लोगों के बचत बैंक खातों में रुपए जमा होने की प्रक्रिया चल रही है। ज्यादातर ग्राहक बैंकों में आकर पैसे निकाल रहे हैं, वहीं कई खाताधारक बैंक शाखाओं में आकर बैंक खाते में राशि जमा होने की जानकारी ले रहे हैं।
-अरुण परिहार, शाखा प्रबंधक, चौपासनी शिक्षा समिति, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

Updated on:
31 Mar 2020 01:46 pm
Published on:
31 Mar 2020 01:46 pm