
जोधपुर।
कोरोना काल में अपनी आय बढ़ाने के लिए रेलवे मालगाड़ी के साथ देश के विभिन्न हिस्सों के लिए पार्सल स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। यात्री टिकट की तर्ज पर अब पार्सल बुकिंग की सुविधा भी 120 दिन पहले मिलेगी। पार्सल लोडिंग की बड़ी पार्टियों के सुझाव पर रेलवे ने नई सुविधा की शुरुआत की है। इसे लेकर रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर (फ्रेट मार्केटिंग) मुदित चंद्र ने सभी जोन को आदेश जारी कर दिया है। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए 10 फ ीसदी एडवांस देकर पार्सल कोच बुक किया जा सकता है।इसके साथ ही अब यात्री ट्रेनों के साथ जोडऩे वाले एसएलआर और पार्सल वैन के लिए 120 दिन पहले बुकिंग की अनुमति दी गई है। 10 प्रतिशत एडवांस रकम देकर कोई भी व्यक्ति 120 दिन पहले यात्री ट्रेनों के साथ जोडऩे वाले पार्सल कोच में सामान की बुकिंग करा सकते हैं। ट्रेन खुलने के नियत समय के 72 घंटे पहले शेष 90 फ ीसदी रकम चुकानी होगी।
--
ट्रेन रद्द होने पर पूरे पैसे होंगे रिफण्ड
बुकिंग रद्द करने की स्थिति में रेलवे 72 घंटे पहले तक 50 फ ीसदी रकम लौटाएगा। ट्रेन रद्द होने पर पूरे पैसे रिफ ण्ड होंगे। अगर कोई ज्यादा सामान ले जाने के लिए यात्री ट्रेन के साथ पूरा पार्सल वैन बुक करना चाहते हैं। उन्हें भी 120 दिन पहले यह सुविधा दी जाएगी।