जोधपुर

Rajasthan Weather: बादलों की हल्की आवाजाही से कल बढ़ सकता है पारा

Rajasthan Weather Update - माउंट आबू एक डिग्री पर- चूरू 5 डिग्री पर ठिठुरा
less than 1 minute read
Rajasthan Weather: बादलों की हल्की आवाजाही से कल बढ़ सकता है पारा
Rajasthan Weather: बादलों की हल्की आवाजाही से कल बढ़ सकता है पारा

जोधपुर. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मंगलवार से प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादलों की आंशिक आवाजाही बनी रहेगी। इसके चलते 2 दिन रात के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है, उधर रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ सर्दी बनी रही। माउंट आबू 1 डिग्री पर ठिठुरा। चूरू में पारा 5 और सीकर में 5.5 डिग्री रहा। वहां कड़ाके की सर्दी रही। मौसम विभाग के अनुसार सप्ताह के अंत में तापमान में और गिरावट की संभावना है।

सूर्य नगरी में रविवार को न्यूनतम तापमान कल के समान ही 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह-सुबह अधिक सर्दी थी, जिसके कारण गर्म कपड़े पहनने पड़े। दिन चढऩे के साथ सर्दी का असर कुछ कम होता गया। दोपहर में तापमान 28.4 डिग्री मापा गया। शाम ढलने के बाद मौसम में फिर से ठंडक घुलने शुरू हो गई। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। फलौदी में न्यूनतम तापमान 12.6 और अधिकतम 28.8 डिग्री रहा। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 11.9 और अधिकतम 29 डिग्री रहा। बाड़मेर में रात का पारा 12.6 और दिन का 30.1 डिग्री पर पहुंच गया।

Published on:
22 Nov 2020 07:52 pm