
दयाराम महाराज बोले, पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन ऋषि परंपरा
जोधपुर. अपना संस्थान एवं अमृता देवी पर्यावरण नागरिक संस्थान की ओर से पर्यावरण जनचेतना यात्रा के तहत शिकारपुरा स्थित राजाराम आश्रम में शनिवार को पौधारोपण किया गया। ‘एक पेड़ देश के नाम’ अभियान को संतों का आशीर्वाद मिला और कई गणमान्य नागरिक जनचेतना अभियान के साक्षी बने।
पर्यावरण संरक्षण जरूरी
राजाराम आश्रम शिकारपुर के दयाराम महाराज ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण तथा प्रकृति के संवर्धन का कार्य वैदिक काल से ऋषि-मुनियों ने किया है। इस ऋषि परंपरा के हम सब लोग वाहक बने। पर्यावरण को लेकर लोगों में जागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि आने वाले समय में हमारी आने वाली पीढ़ी को कोई दिक्कत नहीं हो। मानव जड़ चेतन और पर्यावरण एक- दूसरे पर निर्भर होते हैं।
पर्यावरण संकट से बचें
दयाराम महाराज ने कहा कि वृक्षों का कम होना मानव शरीर तथा स्वास्थ्य पर सीधा असर डालता है। वृक्षों को सहजना और स्वस्थ रखना भी पर्यावरण का संरक्षण और संवर्धन है। आज हमें सबसे ज्यादा जरूरत है। पर्यावरण के संकट के मुद्दे पर जनता को जागरूक करने की।
ये रहे मौजूद
यात्रा के विभाग प्रचार प्रमुख लेखाराम बिश्नोई बताया कि इस अवसर पर पूज्य महाराज रामनाथ नोहर, हरदयाल वर्मा, योगेंद्र कुमार, राजेश कुमार, खीमाराम, बंसीलाल भाटी व शंभूसिंह उपस्थित रहे।