जोधपुर

ईरान से आए 225 भारतीय पहुंचे अपने घर लेह, जोधपुर मिलिट्री स्टेशन स्थित क्वारेंटाइन सेंटर से हुए विदा

जोधपुर मिलिट्री स्टेशन स्थित क्वारेंटाइन सेंटर में ईरान में एयरलिफ्ट करके लाए गए 552 भारतीयों में से 225 को बुधवार सुबह वायु सेना के विशेष विमान से उनके घर लेह भेज दिया गया। सुबह 9 बजे जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन से आईएल-76 विमान ने इनको लेकर उड़ान भरी। इससे पहले जैसलमेर मिलिट्री स्टेशन स्थित क्वारेंटाइन सेंटर से भी 180 लोगों को लेकर वायुसेना का विमान श्रीनगर पहुंचा।
less than 1 minute read
passengers from iran sent to leh from jodhpur military station
ईरान से आए 225 भारतीय पहुंचे अपने घर लेह, जोधपुर मिलिट्री स्टेशन स्थित क्वारेंटाइन सेंटर से हुए विदा

जोधपुर. जोधपुर मिलिट्री स्टेशन स्थित क्वारेंटाइन सेंटर में ईरान में एयरलिफ्ट करके लाए गए 552 भारतीयों में से 225 को बुधवार सुबह वायु सेना के विशेष विमान से उनके घर लेह भेज दिया गया। सुबह 9 बजे जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन से आईएल-76 विमान ने इनको लेकर उड़ान भरी। इससे पहले जैसलमेर मिलिट्री स्टेशन स्थित क्वारेंटाइन सेंटर से भी 180 लोगों को लेकर वायुसेना का विमान श्रीनगर पहुंचा। कुल मिलाकर दोनों ही क्वारेंटाइन सेंटर में ईरान से लाए गए 1036 भारतीयों में से 405 को उनके घर पहुंचा दिया गया है।

शेष को शीघ्र ही अलग-अलग बैचों में उनके घर भेज दिया जाएगा। ईरान से एयरलिफ्ट करके लाए गए अधिकांश लोगों में पवित्र तीर्थ स्थल क्योम गए श्रद्धालु और तेहरान से एमबीबीएस कर रहे मेडिकल छात्र हैं। ईरान में हवाई सेवाएं बंद होने के बाद विदेश मंत्रालय ने इनको एयर लिफ्ट किया था। इसमें से 484 भारतीय 15, 16 व 18 मार्च को तीन बैच में जैसलमेर मिलिट्री स्टेशन और 25 व 29 मार्च को 552 भारतीय जोधपुर मिलिट्री स्टेशन के क्वारेंटाइन सेंटर में लाए गए थे। इन 1036 भारतीयों में से 61 कोरोना संक्रमित हुए। इनमें से 31 स्वस्थ हो चुके हैं। बाकी का एम्स जोधपुर में इलाज चल रहा है।

Published on:
23 Apr 2020 03:43 pm