जोधपुर

जलदाय विभाग के कार्यालय पर लोगों ने किया प्रदर्शन

जलापूर्ति नही होने से ग्रामीण हो रहे परेशानjo
less than 1 minute read
Dec 08, 2020
 जलदाय विभाग के कार्यालय पर लोगों ने किया प्रदर्शन
जलदाय विभाग के कार्यालय पर लोगों ने किया प्रदर्शन

जोधपुर. आगोलाई कस्बे के मेघवालों के वास में पिछले बीस दिन से पेयजल सप्लाई नही होने से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को कस्बे स्थित जलदाय विभाग के कार्यालय पर प्रदर्शन कर समय पर जलापूर्ति करने की मांग की । ग्रामीणों ने बताया कि विभाग द्वारा सप्ताह में एक बार जलापूर्ति करने का नियम बनाया हुआ हैं लेकिन पिछले बीस दिन से हमारे मोहल्ले में एक भी बूंद पानी नही आया हैं जिस कारण बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं । वहीं इस दौरान कस्बे कुछ रसूकदारों के मोहल्लों में तीन-तीन बार जलापूर्ति हो जाती हैं । बीस दिनों में तीन-चार बार कार्यालय आकर यहां लगे कर्मचारियों को पेयजल समस्या के बारे में अवगत भी कराया लेकिन पेयजल सप्लाईनही हुई । ग्रामीण सार्वजनिक तालाब आगोलाई से पानी के टेंकर मंगवाने को मजबूर हो रहे हैं । ग्रामीणों ने चेतावानी दी कि दो दिनों में पेयजल सप्लाई नही होने पर बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन कर जलदाय विभाग के कार्यालय का घेराव किया जाएगा । प्रदर्शन में हीराराम देपन, मोहनराम गर्ग, राकेश वालीयाण, ओमाराम प्रजापत, हीरा देपन, गुणेशाराम सहित अनेक ग्रामीण शामिल थे ।

Published on:
08 Dec 2020 07:11 pm