जोधपुर

दुर्घटना के बाद बाल वाहिनी को भगा ले जाने के प्रयास से भड़के लोग

पीपाड़सिटी . गलत साइड से आ रही बाल वाहिनी की टक्कर से बाइक सवार दम्पती के साथ अबोध शिशु घायल हो गया।  
2 min read
Aug 25, 2019
People furious with the attempt to drive the school bus out after accident
दुर्घटना के बाद बाल वाहिनी को भगा ले जाने के प्रयास से भड़के लोग

पीपाड़सिटी (जोधपुर) . शहरी क्षेत्र के डॉ अंबेडकर सर्किल पर गलत साइड से आ रही बाल वाहिनी की टक्कर से बाइक सवार दम्पती के साथ अबोध शिशु घायल हो गया। इस दौरान बाल वाहिनी चालक वाहन में सवार छात्रों को छोडकऱ पैदल ही भाग गया।

इस हादसे के दौरान एक अन्य चालक स्कूल वाहिनी को घटना स्थल से भगा ले जाने लगा तो लोगों ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान आपस मे मारपीट होने से मामला गर्मा गया और सर्किल पर भीड़ ने बाल वाहिनी को घेर लिया।

पुलिस के अनुसार शनिवार को ग्यारह बजे अम्बेडकर सर्किल के पास गलत दिशा से आ रही बाल वाहिनी की टक्कर से बाइक सवार दम्पती अपने शिशु सहित घायल हो गए। उन्हें लोगों ने अस्पताल भिजवा दिया।

इसी दौरान निजी स्कूल वाहिनी का चालक वाहन छोड़ कर भाग गया। इस हादसे को देख वाहिनी में सवार स्कूली बच्चे भी सहम कर रोने लगे। तभी एक अन्य रतकूडिय़ा निवासी ओमप्रकाश जाट वाहिनी को घटना स्थल से ले जाने लगा। तो लोगों के साथ नयापुरा निवासी पांचाराम माली ने भी उसे रोका तो आरोपी ओमप्रकाश जाट वाहिनी से नीचे उतर कर मारपीट करने लगा।

इस दौरान सिर पर वार से पांचाराम लहूलुहान हो गया तभी सुरेंद्र सिंह सांखला और ओमप्रकाश माली ने बीचबचाव कर आरोपी चालक से उसे छुड़ाया। ये देख घटनास्थल पर खड़े लोग भी भडक़ गए और आरोपी चालक को पकडऩे लगे तो वह पास की दुकान में जा घुसा।

सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपी चालक को हिरासत में ले पुलिस थाने लाया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कूल वाहिनी और बाइक को कब्जे में लिया है तथा इसमें सवार बच्चों को स्कूल संचालक ने दूसरे वाहन से उनके घर भिजवाया। इस मामले में पीडि़त पांचाराम माली ने रिपोर्ट पेश की हैं। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया हैं। घायल बाइक सवार दम्पती की ओर से देर शाम तक बाल वाहिनी चालक के विरुद्ध कोई रिपोर्ट पेश नहीं की गई हैं।

Published on:
25 Aug 2019 08:34 am