जोधपुर

आयुर्वेद विवि में 100 से अधिक नर्सिंग डिप्लोमा छात्रों का प्रदर्शन

- डिप्लोमा द्वितीय वर्ष के आधे से अधिक छात्र फेल- पुन: परिणाम जारी करने की मांग
less than 1 minute read
Feb 09, 2021
आयुर्वेद विवि में 100 से अधिक नर्सिंग डिप्लोमा छात्रों का प्रदर्शन
आयुर्वेद विवि में 100 से अधिक नर्सिंग डिप्लोमा छात्रों का प्रदर्शन

जोधपुर. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय के डिप्लोमा इन आयुर्वेद नर्सिंग एंड फार्मेसी द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने सोमवार सुबह विश्वविद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। वे आधे से अधिक परीक्षार्थियों के फेल होने के कारण परीक्षा परिणाम की जांच की मांग कर रहे हैं। नारेबाजी व प्रदर्शन उग्र होने पर मौके पर करवड़ थाना पुलिस पहुंची और छात्रों से समझाइश भी की। अंत में छात्रों ने रजिस्ट्रार सीमा कविया से मुलाकात कर अपनी समस्या रखी। छात्रों ने बताया कि रजिस्ट्रार ने उन्हें 10 दिन में दोबारा परिणाम जारी करने का आश्वासन दिया है।
डिप्लोमा द्वितीय वर्ष के हाल ही में जारी परीक्षा परिणाम में आधे से अधिक छात्र-छात्राएं दो से चार विषयों में फेल हो गए। विश्वविद्यालय में संचालित 40 विद्यार्थियों के बैच में से केवल 2 विद्यार्थी ही पास हुए हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि उन्होंने आरटीआई में अपनी उत्तर पुस्तिकाओं का निरीक्षण किया है जिसमें उत्तर पुस्तिका जांचने वाले की ओर से अंक ही नहीं दिए गए हैं।

Published on:
09 Feb 2021 06:33 pm