जोधपुर

देखें खबर : क्यूँ गिरफ्तार हुए फलोदी नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क फलोदी. फर्जी पट्टे जारी करने के एक मामले में फलोदी नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
Dec 03, 2019
फलोदी. पट्टों के फर्जीवाड़े का मामला, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष गिरफ्तार
फलोदी. पट्टों के फर्जीवाड़े का मामला, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष गिरफ्तार

पुलिस निरीक्षक राजीव भादू ने बताया कि लोगों को फर्जी पट्टे जारी करने के प्रकरण में नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष दीपक सोनी को गिरफ्तार किया गया है।

गौरतलब है कि पालिका ईओ ने गत 18 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज करवाकर बताया था कि 6 जनों ने पालिका में अंतरिम नियमन आवंटन (अधिकार पत्र) उप पंजीयक कार्यालय से पंजीयन करवाने के लिए पेश किए थे। इनमें से तीन जनों दुर्गादेवी पत्नी पप्पूराम सोनी, प्रदीप पुत्र भोमराज सोनी व ओमप्रकाश पति कंचन सोनी निवासी तीनों हरिजन बस्ती फलोदी ने मूल पट्टे पेश किए, जबकि असलम पुत्र कासम खां, उमरखां पुत्र कासम खां निवासी बरकत कॉलोनी फलोदी व हेमसिंह पुत्र आसुसिंह रावणा राजपूत निवासी धोलाबाला ने पट्टों की फोटो प्रति पेश की। पंजीयन से पूर्व जांच में सभी पट्टे संदेहजनक पाए गए और कच्ची बस्ती नियमन रिकार्ड से मिलान किए जाने पर उक्त सभी पट्टे फर्जी होना पाए गए। फलोदी पुलिस ने यह मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पाया गया कि पूर्व पालिका उपाध्यक्ष दीपक सोनी ने उन्हें ये पटï्टे दिए थे। जो पालिका की जांच में फर्जी निकले। पुलिस जांच के बाद इसकी अगली कड़ी जुडऩे की संभावना है।

Published on:
03 Dec 2019 11:26 am