जोधपुर

फार्मेसी विद्यार्थियों ने जेएनवीयू वीसी ऑफिस का मुख्य गेट करवाया बंद

- नियमित क्लास, लाइब्रेरी व अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन
less than 1 minute read
Pharmacy students closed the main gate of JNVU VC office
फार्मेसी विद्यार्थियों ने जेएनवीयू वीसी ऑफिस का मुख्य गेट करवाया बंद

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय कुलपति कार्यालय के मुख्य गेट के बाहर गुरुवार को फ ॉर्मेसी के विद्यार्थियों ने समस्याओं को लेकर छात्रसंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश पंचारिया के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। छात्रों ने मुख्य गेट 2 घंटे तक बंद कराकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने कुलसचिव भंवरसिंह सांदू से बात कर बताया कि फ ार्मेसी के छात्रों के लिए बैठने की व्यवस्था नहीं है। तीन महिनों से बंद पड़े क्लासरूम को सुचारू रूप से शुरू करवाने, नियमित क्लास लगवाने की मांग की। छात्रों ने बताया कि फ ार्मेसी में सभी विद्यार्थियों के दूसरे विश्वविद्यालयों में परिणाम आने के बाद 10 दिन तक रिजर्वेशन फ ॉर्म भरने का मौका दिया जाता है, परिणाम आए 25 दिन हो गए है। अभी तक रिवैल्यूशन का मौका नहीं दिया गया है। इसके अलावा फार्मेसी विद्यार्थियों के लिए लाइब्रेरी, आई कार्ड, डी फ ार्मा का परिणाम जारी करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रकट किया। इस पर कुलसचिव सांदू ने इन समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर छात्र नेता जगदीश जाखड़, राजेंद्र चौधरी, भूपेंद्र सिंह, परमेश चौधरी, एमएल बाना, रवि, संतोष, ज्योति परमार, आयुषी, सुशीला चौधरी व धर्मेंद्र चौधरी कई विद्यार्थी मौजूद थे ।

------------------

पोस्टर सृजन प्रतियोगिता
जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग में पोस्टर सृजन प्रतियोगिता रखी गई, जिसमें करीब 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता की थीम मेक इन इंडिया, स्वच्छ भारत व ग्रीन इंडिया रखी गई थी। प्रतियोगिता में आट्र्स फैकल्टी के डीन प्रोफेसर कौशलनाथ उपाध्याय व फाइनेंस विभाग के दशरथ सोलंकी ने अवलोकन किया । विभागाध्यक्ष डॉ ऋ तु जौहरी व डॉ रेनू शर्मा ने अतिथियों का स्वागत व धन्यवाद ज्ञापित किया। शोधार्थी मनीष चौहान व गिरधारीराम चौधरी ने कार्यक्रम संचालन किया।

Published on:
05 Oct 2018 02:06 am