
जोधपुर( jodhpur news. current news ) .फनकार की कला के कद्रदान उसका फन जानते हैं और वह यह भी जानते हैं कि किसका क्या मुकाम है। राजस्थान ललित कला अकादमीजयपुर ( Rajasthan lalit kala acaemy ) ने जोधपुर के वरिष्ठ चित्रकार हरिसिंह भाटी ( painter Harisingh Bhati ) का बनाया गया द्वितीय विश्व युद्ध का भालाधारी घुड़सवार नामक कलात्मक पेन्सिल स्कैच ( pencil sketch images ) सचिवालय ( Secretariat ) में रखने का निर्णय किया है। ज्यूरी पर्यटन निदेशक भंवरलाल, पर्यटन कला व संस्कृति उप सचिव बिंदुकरनाकर व रविंद्र मंच के मैनेजर विनय ने यह फैसला किया। ध्यान रहे कि अकादमी की ओर से जवाहर कला केंद्र में आयोजित कला मेले के दौरान भाटी के चित्रों ( painting) की भी प्रदर्शनी लगाई गई थी। कला प्रेमी लोगों ने उनके बनाए खूबसूरत और कलात्मक चित्रों की तारीफ की। इस पर अकादमी ने उनका यह चित्र सचिवालय में लगाने का फैसला किया।