जोधपुर

पीपाड़सिटी : टाक मालियान सब्जी मंडी के अध्यक्ष निर्वाचित

पीपाड़सिटी (जोधपुर) . मालियान सब्जी मंडी के चुनाव में चार शीर्ष पदों के लिए त्रिकोणीय मुकाबले में शेषाराम टाक अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाने मे सफल रहे हैं।
less than 1 minute read
Sep 23, 2019
Piparcity Mandi : Tak President Elected
पीपाड़सिटी : टाक मालियान सब्जी मंडी के अध्यक्ष निर्वाचित

पीपाड़सिटी (जोधपुर) . मालियान सब्जी मंडी के चुनाव में चार शीर्ष पदों के लिए त्रिकोणीय मुकाबले में शेषाराम टाक अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाने मे सफल रहे हैं। इसके साथ उपाध्यक्ष पद भगाराम, सचिव श्यामलाल सांखला व कोषाध्यक्ष पद पर जयसिंह ने विजयश्री हासिल की हैं।


निर्वाचन अधिकारी रामकिशोर सांखला ने बताया कि रविवार को हुए मतदान के बाद देर रात्रि तक चली मतगणना में शेषाराम टाक को अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किया गया हैं। टाक के सब्जी मंडी अध्यक्ष निर्वाचित होने की घोषणा के साथ उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और डीजे की धुन पर समर्थक झूम उठे। राज्य की एक मात्र प्राइवेट सब्जी मंडी के रविवार को हुए चुनाव में 63 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाल कर चार शीर्ष पदों के बारह दावेदारों का भाग्य का फैसला मतपेटी में बंद कर दिया। मालियान सब्जी मंडी परिसर में 5432 मतदाताओं के लिए पांच बूथों पर प्रात:8 बजे मतदान शुरू हुआ जो शाम पांच बजे तक चला।


इस दौरान पालिकाध्यक्ष महेंद्रसिंह कच्छवाह, पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल टाक, सहित अध्यक्ष सहित उपाध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष पद के दावेदारों ने भी मतदान किया। इसके साथ निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों ने भी अपने अपने पैनल के पक्ष में मतदान किया। मतदान केंद्र में पूरे दिन उत्साह का माहौल दिखा। दावेदार अपने अपने चुनाव चिह्न के साथ केंद्र के बाहर अंतिम समय मत और समर्थ न मांगते दिखे।


निर्वाचन अधिकारी रामकिशोर सांखला के अनुसार मतदान प्रक्रिया शांति पूर्ण ढंग से हुई। सब्जी मंडी के अध्यक्ष पद पर पदमसिंह कच्छवाह, शेषाराम टाक, सुखदेव सैनी, उपाध्यक्ष पद पर दिलीप कच्छवाह, भगाराम चौहान, रामप्रकाश कच्छवाह, सचिव पद पर धोकलराम मरोटिया, श्यामलाल सांखला, सुरेंद्र कच्छवाह व कोषाध्यक्ष पद पर जयसिंह कच्छवाह, बंशीलाल मरोटिया, सुरेश कच्छवाह के बीच मुकाबला था। मंडी चुनाव में 5 हजार 432मतदाता में से तीन हजार चार सौ दो ने मतदान किया।

Published on:
23 Sept 2019 12:34 am