जोधपुर

Lok Sabha Elections 2019 : PM Modi के भाषण का समझें A to Z

पाक, कांग्रेस, मुख्यमंत्री पर जमकर बयानों के हमले बोले।
2 min read
lok sabha elections 2019
Lok Sabha Elections 2019 : PM Modi के भाषण का समझें A to Z

A-आर्मी-स्पीच में सेना पर बहुत फोकस किया। आधे से ज्यादा भाषण में आर्मी, शहीद, पाक, रक्षा उत्पादन पर बोले।

B-बीजेपी-स्पीच में भाजपा का नाम बहुत ही कम सुनने को मिला। इससे ज्यादा मोदी शब्द ज्यादा सुना गया।

C-सीएम-मुख्यमंत्री गहलोत का नाम लिए बगैर हमला बोला। कहा, गहलोत को पार्टी की नहीं, बेटे की चिंता है। यहां गली-गली घूम रहे हैं।

D-डिमोटाइजेशन- नोटबंदी की बात बिल्कुल नहीं की।

E-इलेक्शन-चुनाव में कमल के फूल पर बटन दबाने को कहा। बोले-वह वोट मोदी के खाते में जाएगा।

F-फार्मर-किसान कर्जमाफी पर कांग्रेस को घेरा। मतदाताओं से पूछा, क्या किसानों का कर्ज माफ हुआ।

G-गार्ड यानी चौकीदार-खुद को चौकीदार बताया और कई बार इस शब्द का इस्तेमाल किया। बोले, इस चौकीदार को 2014 में अवसर दिया। आज परिणाम आपके सामने है।

H-होम-बोले लोगों के घर का सपना पूरा किया। होमलोन, एजुकेशन लोन पर ब्याज दरें कम की।

I-इण्डिया-भारत की ताकत का अहसास कराया। बोले, आज भारत आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर मारता है।

J-जिलियसी-ईष्या-मोदी ने कहा कि कांग्रेस को मुझसे तकलीफ होती है। बोले, रोज मेरे लिए नई गाली तलाशते हैं।

K-कर्नाटक-कर्नाटक के सीएम के बयान का जोधपुर में भी उल्लेख किया। आरोप लगाकर बोले, कर्नाटक सीएम कहते हैं रोटी के लिए गरीब लोग सेना में जाते हैं।

L-लोकल - मारवाड़ी में भाषण की शुरुआत कर लोकल लेंगवेज के जरिए जुडऩे की कोशिश की। मेजर शैतान सिंह को भी याद किया।

M-मेनीफेस्टो-कांग्रेस के घोषणा पत्र को ढकोसला पत्र बताया। बोले, पाकिस्तान का भोंपू ज्यादा लगता है।

N-नेशनलिज्म-राष्ट्रवाद पर कई बार बोले। राष्ट्रवाद के मुद्दे को पूरी तरह से भुनाया।

O-ऑपोजिशन - विपक्ष - महागठबंधन को महामिलावटी के नाम से संबोधित किया।

P-पाकिस्तान- पाकिस्तान को तो खुलकर कई बार चेतावनी दी। पाकिस्तान पर भारत को दुनिया भर में बदनाम करने का आरोप लगाया।

Q-क्यूश्चन-मोदी ने जनता से सवाल पूछने की अपनी शैली बरकरार रखी। पूछा, सेना का अपमान किया या नहीं, क्या बेरोजगारी भत्ता मिला, क्या किसानों का कर्ज माफ हुआ?

R-राहुल गांधी- राहुल गांधी का नाम लिए बगैर कई बार हमले बोले। कमेंट्स किया, वे यहां के लोगों को विधानसभा चुनाव से पहले 1, 2, 3, 4...यानी गिनती सिखाने आए थे। क्या हुआ?

S-सिक्यूरिटी-देश की सुरक्षा को लेकर मोदी ने कई बार कहा। बोले, आजादी के समय देश में 18 आयुध फैक्ट्रियां थी और चीन के पास एक भी नहीं। कांग्रेस के शासन में देश पीछे होता गया और भारत विश्व का सबसे बड़ा हथियार आयातक देश बन गया।

T-टेरेरिज्म-आतंकवाद समाप्त करने, पाक को हेकड़ी दिखाने, श्रीलंका में आतंकवाद की घटना याद दिलाई।

U-अंडरस्टेंडिंग यानी समझदारी : बार-बार मोदी नाम की नारेबाजी के बीच बोले-आपकी इजाजत हो तो मैं आगे बोलूं, तब लोग शांत हो गए। मोदी बोले-यहां के युवा समझदार हैं।

V-वोटबैंक-चार-पांच बार कांग्रेस पर वोटबैंक के कारण बड़ा कदम नहीं उठाने की बात की। बोले, कांग्रेस ने तो वोटबैंक के कारण अब आतंकवाद पर चर्चा करना ही बंद कर दिया।

W-वार यानी हमला-पाक, कांग्रेस, मुख्यमंत्री पर जमकर बयानों के हमले बोले।

X-एक्स गवर्नमेंट-पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों को जमकर कोसा। रक्षा बजट के लिए कुछ नहीं किया। पूर्ववर्ती सरकारों पर सेना को खुली छूट नहीं देने का आरोप लगाया।

Y-यूथ-फस्र्ट टाइम वोटर को सीधा साधा। 21 वीं सदी में जन्म लेने वाले वोटर को देश का प्रधानमंत्री चुनने वाला बताया।

Z-जीरो टॉलरेंस-कांग्रेस ने वर्ष 2009 मेंं कहा था कि आतंकवाद को लेकर जीरो टॉलरेंस पर काम करेंगे, लेकिन अब आतंकवाद पर ही बात नहींं करते।

Updated on:
23 Apr 2019 01:46 pm
Published on:
23 Apr 2019 01:46 pm