जोधपुर

‘मोदी मेरी जासूसी करवा रहे, मेरे फोन टैप करवा रहे होंगे, ये IPC में अपराध है’: गहलोत

'Prime Minister Narendra Modi मेरी जासूसी करवा रहे, मेरे Phone Tap करवा रहे होंगें, ये IPC में अपराध है': Ashok Gehlot
2 min read
Apr 25, 2019
ashok gehlot narendra modi lok sabha election 2019

जोधपुर।

लोकसभा चुनाव 2019 ( Lok Sabha Election 2019 ) को लेकर सियासी सरगर्मियां परवान पर हैं। नेताओं की बयानबाजियां भी चरम पर हैं। इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot ) ने एक बयान देकर सियासी गलियारों में एक नई बहस छेड़ दी है। गहलोत ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पीएम मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) को निशाने पर रखते हुए कई गंभीर आरोप जड़ दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री पर उनकी जासूसी करने की बात कही। इसके अलावा बेटे वैभव को प्रत्याशी बनाये जाने और उनके लिए कैम्पेनिंग करने को लेकर उठ रहे सवालों के जवाब भी उन्होंने बेबाकी से दिए।

'पीएम करवा रहे मेरी जासूसी...ये आईपीसी में क्राइम'
गहलोत ने कहा कि पीएम मोदी मेरी जासूसी करवा रहे हैं। ये तो खतरनाक बात है, वे मेरे फोन भी टैप करवा रहे होंगे। ये तो आईपीसी में क्राइम है। दरअसल, ये बात सीएम गहलोत ने उनके गांधी परिवार के खास होने के आरोप का जवाब देते हुए कही।

'हेकड़ी कहां निकली...इनके राज में ज्यादा हमले'
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि पाकिस्तान की कहां हेकड़ी निकल गई? पुलवामा, पठानकोट समेत तीन हमले हुए, उल्टा इनके राज में ज्यादा हमले हुए।

'कौन बाप अपने बेटे के लिए प्रचार नहीं करता'
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से जोधपुर सभा के दौरान लगाए गए आरोपों पर पलटवार किया। इस दौरान उन्होंने कहा, 'कौनसा बाप अपने बेटे के लिए चुनाव प्रचार में नहीं लगता। मोदी ने कभी खुद तो परिवार चलाया नहीं।'


'कामयाबी गली-गली घूमने से नहीं...जोधपुर की जनता देगी'
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि बाप के गली-गली में घूमने से कामयाबी नहीं मिलती है, वैभव को कामयाबी तो जोधपुर की जनता चाहेगी तो मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी ऐसी बात कर रहे हैं कि मुझे बाकी की 24 सीटों की चिंता ही नहीं है। मेरी पार्टी की चिंता वे कब से करने लगे? पार्टी की चिंता तो मैं करूंगा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व महासचिव करेंगे।'

'घबराए पीएम व शाह ने कार्यक्रम किए रद्द'
मुख्यमंत्री गहलोत यहीं नहीं रुके और उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को जोधपुर की जनता का सहयोग मिल रहा है, जिससे घबराकर प्रधानमंत्री व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए। मोदी आए और अब अमित शाह यहां रोड शो करेंगे, हमें तो इससे कोई ऐतराज नहीं है।

'उनका अनुभव 20 साल का, मेरा 40 का'
मैं गली में घूमूं या गांव-गांव जाऊं, ये तो मेरा सौभाग्य और शुरू से शौक रहा है। पांच साल में मोदी वाराणसी के एक भी गांव नहीं गए हैं। कुछ तो मोदी सीखें, उनका अनुभव 20 साल का है तो मेरा अनुभव 40 साल का है। मोदी भाषण में कहते हैं कि 130 करोड़ जनता का सवाल है, मैं कहता हूं कि राजस्थान के 7 करोड़ लोगों का सवाल है, जिन्होंने जनप्रतिनिधियों को चुना और मुझे चुना। मोदी को किसने जनता की बेइज्जती करने का अधिकार दिया।

'वे नहीं जानते मेजर शैतानसिंह को...मैं अंतिम संस्कार में शामिल'
सीएम गहलोत ने कहा, खुद 31 प्रतिशत वोट लेकर प्रधानमंत्री बने हैं। वे केवल आरएसएस व बीजेपी के पीएम बनकर रह गए हैं। मेजर शैतान सिंह की बात करते हैं, उन्हें तो पता भी नहीं वे कौन थे? उनके अंतिम संस्कार में मैं सम्मिलित हुआ था। उस वक्त से देश प्रेम का जज्बा रहा है। इंदिरा गांधी की जान गई, क्या मोदी ने कभी याद किया?

Updated on:
25 Apr 2019 09:10 am
Published on:
25 Apr 2019 09:06 am