जोधपुर

Accused escaped : जीप पंक्चर होने पर पोक्सो का आरोपी चकमा देकर कूद भागा

- मौका तस्दीक करा थाने लेकर आ रही थी पुलिस, खानों में तलाशी के बाद पकड़ में आया
2 min read
Jan 05, 2023
Accused escaped : जीप पंक्चर होने पर पोक्सो का आरोपी चकमा देकर कूद भागा
Accused escaped : जीप पंक्चर होने पर पोक्सो का आरोपी चकमा देकर कूद भागा

जोधपुर।
सूरसागर थानान्तर्गत (Police station Soorsagar) भूरीबेरी के पास टायर पंक्चर होने से पुलिस की बोलेरो अनियंत्रित होने पर पोक्सो और बलात्कार करने का आरोपी नीचे कूदकर भाग (POCSO accused escaped from police jeep) निकला (POCSO accused run away from police custody) । पुलिस ने पत्थर की खानियों में सात-आठ घंटे सर्च ऑपरेशन चलाकर एक मकान की छत पर छुपे आरोपी को पकड़ लिया। (Police caught accused who escaped from custody)
पुलिस के अनुसार एक नाबालिग ने गत दिनों सूरसागर में भूरीबेरी निवासी भवानी भील के खिलाफ बलात्कार और पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने गत 2 जनवरी को मूलत: भूरीबेरी हाल माणलाव निवासी भवानी पुत्र भोमाराम उर्फ ओमाराम भील को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद जांच के लिए पुलिस ने उसे मौका तस्दीक करवाने माणकलाव ले गई, जहां आरोपी के मकान ले गई, जहां जांच व तस्दीक करने के बाद रात को पुलिस उसे बोलेरो में लेकर थाने लौटने लगी। इस दौरान कालीबेरी में अक्षरधाम के पास अचानक सामने एक व्यक्ति आ गया। जो शराब के नशे में नजर आ रहा था। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए पीछा किया। भागी। बोलेरो का टायर पंक्चर हो गया। जिससे वह अनियंत्रित होने लगी। इस दौरान मौका पाकर आरोपी भवानी चलती बोलेरो से बाहर कूद गया और अंधेरे में आस-पास की खानों में ओझल हो गया।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम गौरव गोयल ने मामले के संबंध में विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
पत्थर की खानों में सघन सर्च के बाद पकड़ा
आरोपी के हिरासत से भागते ही पुलिस सकपका गई। वारदातस्थल के आस-पास पत्थर की खनियां हैं। ऐसे में थाने से और पुलिस बुलाकर सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। सर्द रात में करीब सात-आठ घंटे तक चले सर्च अभियान में एक मकान की छत पर छुपकर बैठे भवानी भील को दबोच लिया गया। उसे थाने लाया गया, जहां थानाधिकारी की तरफ से हिरासत से फरारी का मामला दर्ज किया गया। पोक्सो व बलात्कार के मामले में उसे कोर्ट में पेश करने पर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

Published on:
05 Jan 2023 02:12 am