जोधपुर

आतंकवाद का शिकार शिप्रा शर्मा को काव्यांजलि

जोधपुर ( jodhpur news current news ). अफगानिस्तान में आतंकवाद ( terrorism ) का शिकार जोधपुर की बेटी शिप्रा शर्मा ( Shipra Sharma ) की स्मृति में खुशदिलाने-जोधपुर की ओर से आयोजित काव्य गोष्ठी ( Poetry news ) में शहर के कवियों व शाइरों ने उन्हें काव्यांजलि अर्पित ( tribute ) की ( latest NRI news in hindi ) ।    
less than 1 minute read
Mar 01, 2020
Poetic tribute to o terrorism victim Shipra Sharma of Jodhpur
Poetic tribute to o terrorism victim Shipra Sharma of Jodhpur

जोधपुर ( jodhpur news current news ) . अफगानिस्तान में आतंकवाद का शिकार जोधपुर की बेटी शिप्रा शर्मा की स्मृति में खुशदिलाने-जोधपुर की ओर से भगवान परशुराम खाण्डल विप्र शिक्षण एवं विकास संस्थान के सभागार में काव्य गोष्ठी ( Poetry news ) आयोजित की गई, जिसमें शहर के कवियों व शाइरों ( Poetry news ) ने आतंकवाद के विरोध में अपने स्वर मुखर किए ( tribute ) । गोष्ठी की अध्यक्षता रजा मोहम्मद खान ने की ( literature news )। विजयसिंह नाहटा मुख्य अतिथि थे ((latest NRI news in hindi ) ।

शिप्रा शर्मा गत वर्ष काबुल में एक एनजीओ में संयुक्त राष्ट, की ओर से कार्यरत रहते हुए तालिबानी आतंकवादी हमले में शहीद हुईं थी। इस मौके शिप्रा शर्मा के माता-पिता आशा व पवन शर्मा का शॉल ओढ़ा कर अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि विजयसिंह नाहटा ने कहा कि भारत भूमि पर सदैव आतंक का साया मंडराता रहा है और हम अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के बावजूद शक्तिशाली न होने के कारण पराजित हुए हैं। भविष्य में ऐसा नहीं हो सकेगा। संस्था अध्यक्ष संदीप भांडावत ने अफगानिस्तान के अनुभव सुनाते हुए बताया कि दुनिया भर में फैल रहे आतंक के पीछे वास्तविक हाथ सिर्फ बारह-तेरह सौ पूंजीपति परिवारों का ही है, जो हथियार निर्माता व सप्लायर हैं और तमाम देशों को घातक हथियार बेच कर विश्व शान्ति के सब से बड़े दुश्मन बने हुए हैं। काव्य गोष्ठी में खुर्शीद खैराड़ी, फानी जोधपुरी, शैलेन्द्र ढड्ढा, अरमान जोधपुरी,विजया बाली, श्याम गुप्ता शांत व जितेन्द्र शिवा सहित कई कवियों व शाइरों ने रचनाएं सुनाईं।

Published on:
01 Mar 2020 04:52 pm