जोधपुर

पुलिस कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों से जानीं समस्याएं

- महामंदिर व बनाड़ थाने का निरीक्षण के बाद महामंदिर में रूट मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
less than 1 minute read
May 22, 2021
पुलिस कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों से जानीं समस्याएं
पुलिस कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों से जानीं समस्याएं

जोधपुर.
पुलिस कमिश्नर जोस मोहन ने पुलिस स्टेशन महामंदिर व बनाड़ का शुक्रवार शाम निरीक्षण कर कोविड-१९ ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों से समस्याएं जानीं और निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद महामंदिर प्रथम से तीसरी पोल तक पैदल रूट मार्च कर सुरक्षा बंदोबस्त की जानकारी ली।

सहायक पुलिस आयुक्त (पूर्व) दरजाराम बोस ने बताया कि पुलिस कमिश्नर जोस मोहन व पुलिस उपायुक्त (पूर्व) धर्मेन्द्रसिंह यादव शाम को महामंदिर थाने का निरीक्षण करने पहुंचे, जहां थानाधिकारी लेखराज सिहाग के नेतृत्व में थाने के पुलिसकर्मियों ने उन्हें सलामी दी। पुलिस कमिश्नर ने कोविड-१९ के बारे में सरकारी गाइड लाइन की पालना के बारे में निर्देश दिए। वहीं, ड्यूटी के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली। तत्पश्चात पुलिस कमिश्नर जोस मोहन, डीसीपी धर्मेन्द्रसिंह यादव, एडीसीपी (पूर्व) भागचंद मीणा के साथ महामंदिर प्रथम, द्वितीय पोल, धान मण्डी और तृतीय पोल तक रूट मार्च भी किया।
पुलिस कमिश्नर जोस मोहन ने बनाड़ थाने का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों व उनके स्वास्थ्य के बारे में हालचाल जानें व कोरोना संक्रमण से बचते हुए ड्यूटी करने की अपील की। उन्होंने थानाधिकारी कक्ष, एचएम कार्यालय, मालखाना, हवालात, बैरिक, मैस आदि का निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसीपी राजेन्द्र दिवाकर व थानाधिकारी सीताराम खोजा भी साथ रहे।

Published on:
22 May 2021 02:12 am