जोधपुर

आमजन को सडक़ सुरक्षा का पाठ पढ़ाने वाली पुलिस खुद तोड़ रही नियम!

पीपाड़ सिटी. कस्बे में एक ओर यातायात पुलिस गाडिय़ों पर लगे अवैध बंपर हटवाने के लिए अभियान छेड़ रखा है।
less than 1 minute read
आमजन को सडक़ सुरक्षा का पाठ पढ़ाने वाली पुलिस खुद तोड़ रही नियम!
आमजन को सडक़ सुरक्षा का पाठ पढ़ाने वाली पुलिस खुद तोड़ रही नियम!

पीपाड़ सिटी. कस्बे में एक ओर यातायात पुलिस गाडिय़ों पर लगे अवैध बंपर हटवाने के लिए अभियान छेड़ रखा है। 9 से 31 दिसंबर तक चलने वाले इस विशेष अभियान में पुलिस कार्मिकों द्वारा आमजन की जान-माल की सुरक्षा का हवाला देकर विभिन्न मार्गोंं पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने भी अपनी पीठ थपथपाने के लिए 6 दिनों में ही 85 चालान बना डाले। पुलिस जगह जगह बैरीकेडस लगाकर वाहन चालकों को रुकवाकर पड़ताल कर रही है। नियमों पर खरा नहीं उतरने वाले वाहन चालकों के चालान बनाए जा रहे है। कही यातायात नियम बताए जा रहे है। लेकिन वाहन चालकों को सुरक्षा का पाठ पढ़ाने वाली स्थानीय पुलिस ने ही नियमों को ताक में रखकर अपनी ही गाड़ी से 6 दिनों बाद भी बंपर नहीं हटा पाई है। जबकि कई वाहन चालकों को सख्त हिदायत देते हुए उनके बंपर उतार चुकी है। ऐसे में पुलिस की गाड़ी को देखकर आमजन के दिलो-दिमाग पर एक ही सवाल आता है कि नियम कायदों का पाठ केवल आमजन तक ही सीमित है क्या?

Published on:
14 Dec 2019 10:20 pm