
लूणी/जोधपुर. पुलिस थाना लूणी में सहायक पुलिस उपायुक्त व उसकी पत्नी के खिलाफ शिक्षा के फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर चल-अचल सम्पति के तथ्यों को छिपाकर सरपंच पद प्राप्त करने का मामला इस्तगासे के जरिए लूणी थाने में दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि बोरानाडा में कार्यरत सहायक पुलिस उपायुक्त मांगीलाल की पत्नी मंजू ने मिलकर २०१५ में ३७ वर्ष की आयु में बाड़मेर जिले के अजीत गांव में सरपंच पद के चुनाव में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय महेशपुरा जालोर से आठवीं की अंकतालिका व टीसी तत्कालीन प्रधानाध्यापक की मिलीभगत से फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार करवाकर आरक्षित सीट पर चुनाव लडक़र अजीत गांव की सरपंच बनी। साथ ही पंचायतीराज चुनावी निर्देशन प्रपत्र में मंजू ने जोधपुर, जयपुर व बाड़मेर के जिलों में स्थित चल-अचल सम्पति के तथ्यों को छिपाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस थाना लूणी में सहायक पुलिस उपायुक्त व उसकी पत्नी के खिलाफ शिक्षा के फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर चल-अचल सम्पति के तथ्यों को छिपाकर सरपंच पद प्राप्त करने का मामला इस्तगासे के जरिए लूणी थाने में दर्ज किया गया।