जोधपुर

सर्द रात में पुलिस गश्त में ढिलाई : तीन सूने मकानों के ताले टूटे

- 35 तोला सोना, एक किलो चांदी व 16 लाख रुपए चोरी
less than 1 minute read
Jan 04, 2020
सर्द रात में पुलिस गश्त में ढिलाई : तीन सूने मकानों के ताले टूटे
सर्द रात में पुलिस गश्त में ढिलाई : तीन सूने मकानों के ताले टूटे

जोधपुर.
सर्दी बढऩे के साथ ही रात्रिकालीन गश्त में पुलिस की ढिलाई का फायदा उठाकर चोरों ने महामंदिर थाने में दो व प्रतापनगर थाने में एक मकान के ताले तोडक़र पैंतीस तोला सोना, एक किलो चांदी के आभूषण और सोलह लाख रुपए चुरा लिए।

पुलिस के अनुसार पावटा तीसरी रोड पर लाल मैदान के पास निवासी सेवानिवृत्त डीएफओ मोरध्वजसिंह पुत्र जालमसिंह गत माह परिवार सहित बेंगलुरु गए थे। मकान में कोई नहीं था और चाबियां पड़ोसी को दे रखी थी। पड़ोसी ने गत १ जनवरी को मकान में चोरी की सूचना दी तो वे गुरुवार को जोधपुर आए। चोरों ने अलमारी व लॉकर के ताले तोडक़र २०-२५ तोला सोने के आभूषण व १५.७० लाख रुपए चुरा लिए। पुलिस ने मौका मुआयना किया। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि वारदात ३१ दिसम्बर की रात हुई।

दादी के निधन पर गांव गए, पीछे लाखों की चोरी
महामंदिर थानान्तर्गत दड़ावास निवासी कृषि विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नाथूसिंह पुत्र पूनमसिंह दादी के निधन पर गत २७ दिसम्बर को नागौर जिले में गांव गए थे। चोरों ने सूने मकान के ताले तोड़ आठ तोला सोना, आधा किलो चांदी के आभूषण चुरा लिए।तीसरी वारदात प्रतापनगर थानान्तर्गत जगदम्बा कॉलोनी में मोहम्मद मोहसिन के मकान में हुई। चोरों ने गत ३१ दिसम्बर की रात २.३० बजे मकान के ताले तोडक़र पौने दो तोला सोना व ५५ किलो चांदी के आभूषण और २७ हजार रुपए चुरा लिए।

Published on:
04 Jan 2020 12:40 am