जोधपुर

एलडीसी सहदेवसिंह भाटी हत्याकाण्ड : मृतक के मोबाइल व बाइक चाबी के लिए पुलिस ने खंगाली नहर

लोहावट. अवैध संबंधों के चलते एलडीसी सहदेवसिंह भाटी की हुई हत्या के मामले में दूसरे आरोपी फरार शिक्षक को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
2 min read
Dec 17, 2018
Police searched canal for mobile and bike keys
एलडीसी सहदेवसिंह भाटी हत्याकाण्ड : मृतक के मोबाइल व बाइक चाबी के लिए पुलिस ने खंगाली नहर

लोहावट (जोधपुर). अवैध संबंधों के चलते रिश्तों को शर्मसार करने वाली एलडीसी सहदेवसिंह भाटी की हत्या के मामले में साढू के साथ वारदात को अंजाम देने में शामिल दूसरे आरोपी फरार शिक्षक को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दूसरे आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर दबिशें दी तथा जिले से भी बाहर टीमे भेजी गई। आखिर दूसरे आरोपी शिक्षक को देचू से गिरफ्तार किया गया।

लोहावट थानाधिकारी हरिसिंह राजपुरोहित ने बताया कि पीलवा निवासी एलडीसी सहदेवसिंह भाटी की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी साढू भगवानसिंह से पूछताछ के दौरान सामने आया कि निजी स्कूल का शिक्षक चौरडिय़ा निवासी जयराम पुत्र बुधाराम मेघवाल भी वारदात को अंजाम देने में शामिल रहा। उसके बाद से दूसरे आरोपी की तलाश प्रारम्भ की गई।

दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस की एक टीम को सूचना के आधार पर जयपुर में छीपे होने की जानकारी के बाद वहां पर भी भेजा गया। बाद में जयराम देचू में होने की मुखबिर से इतला मिली। उस पर टीम ने देचू पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया।


अस्पताल में जाकर रात को ली नींद

थानाधिकारी ने बताया कि हत्या के मामले में गिरफ्तार दूसरे आरोपी जयराम मेघवाल से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने आया कि भगवानसिंह के गिरफ्तार होने से एक दिन पूर्व वह 13 दिसम्बर को अपने घर से घरवालों को जयपुर जाने का कहकर निकला। बाद में वह जयपुर नहीं जाकर जोधपुर में ही रुक गया। जोधपुर में उसने महात्मा गांधी अस्पताल में पहुंचकर रात को सो गया। बाद में जोधपुर में अलग-अगल जगहों पर अपने ठिकाने बदलता रहा। भगवानसिंह ने उसको रुपए देकर जयपुर चले जाने का कहा था।

गोताखोरों की मदद से नहर में तलाशी
मृतक एलडीसी सहदेवसिंह भाटी के मोबाइल व बाइक की चाबी को ढूंढऩे के लिए पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास राजीव गांधी लिफ्ट केनाल को खंगाला। थानाधिकारी ने बताया कि हत्या के मामले में रिमांड पर चल रहे आरोपी भगवानसिंह ने पूछताछ के दौरान बताया कि सहदेवसिंह की हत्या के बाद उसका मोबाइल फोन व मोटरसाइकिल की चाबी को नहर में फेंक दिए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नहर में तलाशी की, लेकिन कुछ भी नहीं मिला। मंगलवार को नहर में पुन: तलाश की जाएगी।

Updated on:
17 Dec 2018 11:05 pm
Published on:
17 Dec 2018 11:05 pm