जोधपुर

कानून व्यवस्था के साथ प्लाज्मा डोनेशन में अग्रणी भूमिका निभा रहे पुलिसकर्मी

शहर में निरंतर बढ़ते कोरोना प्रकोप के बीच शहर की क़ानून एवं न्याय व्यवस्था मुस्तैदी से संभाल रहे पुलिसकर्मी पीडि़त मानवता की पुकार पर ब्लड बैंक में भी मोर्चा संभाल रहे हैं। जोधपुर ब्लड डोनर्स समूह के विशाल हिन्दुस्तानी ने बताया की शहर में प्लाज़्मा डोनेशन जनचेतना की मुहिम चलाई जा रही है।
less than 1 minute read
Apr 17, 2021
कानून व्यवस्था के साथ प्लाज्मा डोनेशन में अग्रणी भूमिका निभा रहे पुलिसकर्मी
कानून व्यवस्था के साथ प्लाज्मा डोनेशन में अग्रणी भूमिका निभा रहे पुलिसकर्मी

जोधपुर। शहर में निरंतर बढ़ते कोरोना प्रकोप के बीच शहर की क़ानून एवं न्याय व्यवस्था मुस्तैदी से संभाल रहे पुलिसकर्मी पीडि़त मानवता की पुकार पर ब्लड बैंक में भी मोर्चा संभाल रहे हैं। जोधपुर ब्लड डोनर्स समूह के विशाल हिन्दुस्तानी ने बताया की शहर में प्लाज़्मा डोनेशन जनचेतना की मुहिम चलाई जा रही है। पुलिस लाइन के हवलदार मेजर शिवलाल विरठ एवं विनोद आचार्य की प्रेरणा तथा संचित निरीक्षक ईश्वरचंद पारीक के मार्गदर्शन में हैड कांस्टेबल देवाराम पटेल, कांस्टेबल दीपक कुमार चावंडिया, कांस्टेबल राहुल, कांस्टेबल अनिल गुर्जर एवं सहायक उप निरीक्षक हिमांशु शर्मा प्लाज्मा डोनेट करने मथुरादास माथुर अस्प्तालाल ब्लड बैंक पहुंचे। जहाँं एंटीबॉडी टेस्ट के बाद हेड कांस्टेबल देवाराम, कांस्टेबल दीपक एवं हिमांशु शर्मा ने प्लाज्मा डोनेशन किया। विजय अरोड़ा ने बताया कि ऐसे व्यक्ति जिन्हें कोरोना से जंग जीते हुए 28 दिन हो चुके हों और 3 महीने से ज़्यादा न हुए हों अथवा जिन्हें कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगवाए 14 दिन हो चुके हों ऐसे सभी व्यक्ति कोरोना पीडि़त मानवता सेवार्थ अपना प्लाज़्मा डोनेट कर सकते हैं। एमडीएम ब्लड बैंक लैब तकनीशियन मोहम्मद तौसीफ़, राजेन्द्र चौधरी, सुशील हर्ष, हनवंत एवं निखिल ने प्लाज़्मा डोनेशन की प्रक्रिया में सहयोग किया।

Published on:
17 Apr 2021 11:21 pm