जोधपुर

युवा कलाकारों का उत्साह बढ़ाने जुट रहे नेता से लेकर आमजन

- कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी भी पहुंचे पेंटिंग वॉल  
less than 1 minute read
Oct 19, 2019
,
युवा कलाकारों का उत्साह बढ़ाने जुट रहे नेता से लेकर आमजन,युवा कलाकारों का उत्साह बढ़ाने जुट रहे नेता से लेकर आमजन

जोधपुर.
जल ही जीवन, रक्तदान महादान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ प्लास्टिक उपयोग बंद करने जैसे संदेश देने के लिए शहर के युवा कलाकार वॉल आर्ट को आकार देने में लगे हैं। शहर के कई गणमान्य लोग और आमजन इन युवाओं का उत्साह बढ़ाने के लिए यहां पहुंच रहे हैं। शनिवार को भाजपा सरकार के पूर्व मंत्री अरूण चतुर्वेदी भी यहां से गुजरते हुए रुके व हौसला बढ़ाया। इससे पहले जेएनवीयू के छात्रसंघ अध्यक्ष रविन्द्रसिंह भाटी भी युवा कलाकारों से मिलने पहुंचे। उड़ान फाउंडेशन के अध्यक्ष वरुण धनाडिय़ा, रक्षक फाउंडेशन के राहुल धूत, शृजनंस कम्यूनिटी की शिवांक्षी व किर्ती व्यास ने इन लोगों को अपनी कला के बारे में बताया। प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा राजेंद्र गहलोत, भाजपा जोधपुर जिलाध्यक्ष जगत नारायण जोशी, राजेंद्र बोराणा, नरेंद्र कच्छवाहा भी इस मौके पर साथ रहे। गौरतलब है कि 13 हजार स्क्वायर फीट की दीवार पर अलग-अलग संदेश देते हुए पिछले कई दिनों से युवा पेंटिंग कर रहे हैं। इसमें एफडीडीआई के शिक्षक व छात्र भी सहयोग कर रहे हैं।

Updated on:
19 Oct 2019 09:41 pm
Published on:
19 Oct 2019 09:41 pm