जोधपुर

चेंजमेकर्स… राजनीतिक परिवर्तन के महायज्ञ में युवा दें आहूति, बदलाव की लाएं बयार

इस अभियान से जुडऩे से युवाओं में आगे आने की हिम्मत बढ़ेगी।
3 min read
• •
Updated: 16 Apr 2018, 11:14 AM IST
patrika campaign on politics
Campaign for Clean Politics, change makers, clean politics, jodhpur news, patrika campaign

पूर्णिमा बोहरा/जोधपुर. राजस्थान पत्रिका चेंजमेकर के नायक मुहिम पर पत्रिका कार्यालय में टॉक शो हुआ। इसमें युवा वर्ग ने हिस्सा लिया व पत्रिका की इस मुहिम को आज की जरूरत बताया। वक्ताओं ने कहा कि अब वंशानुगत व जातिवाद से हटकर स्वच्छ राजनीति होनी चाहिए। इसमें अब युवा वर्ग को आगे आना होगा। समय आ गया है वंशवाद की राजनीति में बदलाव का। जानिए युवाओं का इस बारे में क्या कहना है....

राजनीति शुद्धिकरण अब प्राथमिकता बन गई है। आज की राजनीति में आम जनता पिसती जा रही है। युवाओं को अब आगे आकर राजनीति के परिवर्तन के इस महायज्ञ में आहूति देनी होगी। युवा देश का भविष्य है वह स्वयं जब राजनीति में उतरेगा तभी राजनीति का शुद्धीकरण संभव हो सकेगा।
- सम्पतराज भाटी, सीए

अब राजनीति में प्रगतिशील सोच वाले लोग व विकासोन्मुखी एवं वास्तिविक मुद्दों पर कार्य करने वाले लोग आगे आने चाहिए। जो लोग शुद्ध राजनीति करना चाहते है वह वर्तमान की दलदली व्यवस्था में आगे आने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे है। पत्रिका के इस मुहिम से उनको प्रेरणा मिलेगी। यह अभियान सकारात्मक मंथन में प्रवेश करने जैसा है। साफ छवि वाले लोग चेंजमेकर बन कर आगे आए तभी बात बनेगी।
- विक्रम देवीदास राजपुरोहित, प्रवर्तन निरीक्षक

जातिवाद की राजनीति पर अब रोक लगनी चाहिए। जाती से ऊपर उठ कर स्वच्छ व सकारात्मक सोच वाले लोगों को चेंजमेकर बन कर आगे आना चाहिए। समय आ गया है पत्रिका की इस मुहिम के साथ जुड़ कर युवाओं को आगे आकर अपने देश के कमान संभालने का। देश का विकास की सोच रखने वाले ही बदलाव ला सकते है।
- नरेन्द्र गहलोत, विद्यार्थी

लोकतंत्र में चेंजमेकर को लाना बड़ा महत्वपूर्ण कार्य है। युवा तथा अनुभवी लोगो को आगे आना चाहिए। शिक्षित लोग अब आगे आए। सबसे पहले वोट देने वाला स्वयं यह देखे कि जिसे वोट दिया जा रहा है वह कितना शिक्षित है। और वह उसके अनुसार कितना बदलाव ला सकता है। इस अभियान से जुडऩे से युवाओं में आगे आने की हिम्मत बढ़ेगी।
- राकेश कुमार पंवार, विद्यार्थी

चेंजमेकर अभियान से युवा व नए चेहरों को पहचान मिलेगी। समाज का हर वर्ग चाहे वह युवा हो या महिला राजनीति से जुडेगा। पत्रिका का यह बहुत ही सराहनीय प्रयास है। आने वाली पीढीयों को भी इससे लाभ मिलेगा। देश को नई दिशा मिलेगी।
- पंकज सिंह , सिविल सेवा परिक्षार्थी

स्वच्छ मानसिकता, विकासशील सोच, योग्य लोगो को मौका मिले। आजादी के बाद से वंशानुगत राजनीति चल रही है अब इसे बदलना जरुरी है। पत्रिका की यह मुहिम रंग लाएगी और देश को नई दिशा देगी।
- दीपक जोशी, सिविल सेवा परिक्षार्थी

आज की राजनीति में 30 प्रतिशत से ज्यादा नेता अपराधिक मामलों में लिप्त है। समय आ गया है ऐसे लोगो को दरकिनार करके साफ छवि वाले लोगों को आगे लाने का। जो जातिगत राजनीति से परे है वह इस अभियान के माध्यम से अपनी भागीदारी दर्ज करवाएंगे। जो बदलाव का मुख्य कारण बनेगा।
- देवीकिशन राठी, सीए

पत्रिका की इस मुहिम से लोगतंत्र और मजबूत होगा। चेंजमेकर आगे आकर बदलाव लाएंगे। साफ छवि वाले नेता देश को आगे ले जाएंगे। शिक्षित यूवाओं को आगे आना होगा। महिलाएं भी अपनी भूमिका राजनिती में बढ़ाए इसके लिए प्रयास करने होगे।
- हिमांशु गोयल, सीए

आज सबसे बड़ी चुनौती राजनीति है। राजनीति में साफ सुथरी छवी वाले आगे आए अब यह बहुत जरूरी है। अपने क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वालों को आगे आने का मौका मिले न कि वोट बैंक के आधार पर चयन हो। नई सोच से परिवर्तन संभव है।
- रेमन कृष्णा, इंजीनियर

राष्ट्र की जिम्मेदारी जिसे सौंपी जाए उसका नैतिक, बौद्धिक, चारित्रिक स्वच्छता अनिवार्य होनी चाहिए। ऐसे व्यक्तित्व के लोग ही देश को प्रगतिशील बना सकते है। पत्रिका की यह मुहिम सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। लोग जागरुक होंगे और चेंजमेकर बनेंगे।
- अरुण बिस्सा, इंजीनियर, विद्यार्थी

यह एक प्रभावी पहल है। वर्तमान समाज में उत्पन्न नवीन विसंगतियों एवं समस्याअेां को हल करना चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। ऐसे में राजनीति का शुद्धिकरण अतिआवश्यक हो गया है। जातिगत व बदले की राजनीति आम आदमी को छल रही है। ऐसे में बदलाव जरूरी है।
- गौरव चारण, सिविल सेवा परिक्षार्थी

बदलाव के नायक की मुहिम में महिलाओं को भी आगे आकर हिस्सा निभाना चाहिए। स्वच्छ राजनीति में महिलाओं को अपनी भूमिका दर्ज करवानी चाहिए। आजादी के बाद भी महिलाओं को हक व आजादी अभी भी दूर की कौड़ी है। ऐसे में महिलाए आगे आकर राजनीति में बदलाव लाए यह जरूरी है।
-आरती देवड़ा, पूर्व जनरल सेक्रेट्री, जेएनवीयू

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: ‘शर्म आती है खुद पर, इज्जत खराब होती है’, कंटेंट क्रिएटर कपल ‘जोधपुरी परफेक्ट पेयर’ क्यों और किसपर भड़के?

पिता के लिए राजस्थान हाइकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किए 3 फर्जी जमानत ऑर्डर, पूछताछ में IT एक्सपर्ट बेटे ने खोले कई राज

Jodhpur Sarpanch Election 2026: जोधपुर के भावी ग्राम पंचायत में 15 नवंबर को सरपंच-पंच का पुनर्मतदान, 16 को उपसरपंच चुनाव

जोधपुर: दिवाली के दिन घर के सामने ही हुई मजदूर की मौत, 3 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, 80 घरों में नहीं जल पाए चूल्हे

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों को भी मिलेगा न्यूनतम वेतन, 60 दिन में लागू करने के निर्देश