जोधपुर

Amit Shah and Ashok Gehlot’ के दौरे से सियासत का पारा गर्म

जोधपुर ( jodhpur news. current news) . इन दिनों देश और प्रदेश की राजनीति कुछ ज्यादा गर्माई हुई है। जोधपुर में सर्दी का पारा भले ही कम हो, लेकिन यहां राजनीति का पारा एकदम गर्म है। यह गर्माहट भाजपा ( BJPNews in Hindi ) और कांग्रेस ( Congress news in hindi ) के दिग्गजों के एक ही दिन एक ही शहर में होने से आई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमितशाह ( amit shah in jodhpur ) और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( ashok gehlot in jodhpur ) के शुक्रवार को जोधपुर दौरे के कारण सियासत ( Politics ) का पारा गर्म हुआ है।
less than 1 minute read
Jan 03, 2020
Mercury of politics hot due to Amit Shah and Ashok Gehlot's tour

दोनों विपरीत धु्रव हैं और अपनी अपनी पार्टी से सत्ता में महत्वपूर्ण पदों पर हैं। शाह नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में मुखर हो कर बोलते हैं। वे संसद में अपने इस रुख का परिचय दे चुके हैं और आम प्रेस ब्रीफिंग और सभाओं में भी अपने फैसले का जायज ठहराते हैं। जबकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू करने के तरीके के विरोध में हैं। शाह कोटा में बच्चों की मौतों को लेकर गहलोत सरकार पर हमलावर हैं तो गहलोत पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। ध्यान रहे कि जोधपुर में पाकिस्तान विस्थापितों की अच्छी खासी तादाद है।

Published on:
03 Jan 2020 11:18 am