जोधपुर

जिला परिषद-पंचायत समिति सदस्य के पहले चरण का मतदान कल

- मतदान दल कर रहे प्रस्थान
less than 1 minute read
Aug 25, 2021
जिला परिषद-पंचायत समिति सदस्य के पहले चरण का मतदान कल
जिला परिषद-पंचायत समिति सदस्य के पहले चरण का मतदान कल

जोधपुर। जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के आम चुनाव का पहला चरण 26 अगस्त को होगा। मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण व रवानगी राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय से बुधवार को होगी। गुरुवार सुबह 7.30 से शाम 5.30 बजे तक मतदान होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह के अनुसार पंचायत समिति फलोदी में 94 मतदान केन्द्रों के लिए सुबह 11 बजे राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय से, बाप के 100 मतदान केन्द्रों व घंटियाली के 94 मतदान केन्द्रों के लिए प्रात: 11 बजे राजकीय पॉलिटेक्निक पुरुष महाविद्यालय से, केरू के 100 और मण्डोर के 123 मतदान केन्द्रों के लिए दोपहर एक बजे राजकीय पॉलिटेक्निक पुरुष महाविद्यालय से, ओसियां के 169 मतदान केन्द्रों के लिए प्रात: 11 बजे राजकीय पॉलिटेक्निक महिला महाविद्यालय व तिंवरी के 170 मतदान केन्द्रों के लिए दोपहर 1 बजे राजकीय पॉलिटेक्निक महिला महाविद्यालय से मतदान दल रवाना होंगे। जिन पंचायत समितियों में चुनाव हैं, वहां मतदान के लिए अवकाश घोषित किया गया है।
१७ लाख मतदाता जिले में करेंगे मतदान

जिले में होने वाले पंचायत चुनाव में १७ लाख मतदाता चुनाव में हिस्सा लेंगे। इनमें पुरुष मतदाता 915259 व 822978 महिला मतदाता हैं। जिला परिषद में ३७ सींटें हैं। इनमें से एक में निर्विरोध चयन हो चुका है। एेसे में अब ३६ सीटों पर मतदान होगा।

Updated on:
25 Aug 2021 01:26 pm
Published on:
25 Aug 2021 01:26 pm