जोधपुर

मतदानकर्मियों को ले जा रही मिनी बस बाइक से टकराई, युवक की मौत

लोहावट (जोधपुर) . लोहावट विश्नावास सरहद में जीएसएस के पास देणोक रोड पर मंगलवार शाम को मतदानकर्मियों को मतदान केन्द्रों पर ले जा रही मिनी बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Jan 08, 2020
Polling party`s bus collided with bike, one killed
मतदानकर्मियों को ले जा रही मिनी बस बाइक से टकराई, युवक की मौत

लोहावट (जोधपुर) . लोहावट विश्नावास सरहद में जीएसएस के पास देणोक रोड पर मंगलवार शाम को मतदानकर्मियों को मतदान केन्द्रों पर ले जा रही मिनी बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर लोहावट पुलिस भी मौके पर पहुंची।


पुलिस के अनुसार पंचायती राज संस्थाओं के हो रहे चुनाव में हंसादेश, मूलराज, भजननगर की तरफ लोहावट की ओर से नामांकन के लिए पोलिंग पार्टी की मिनी बस जा रही थी। इस दौरान लोहावट विश्नावास सरहद में देणोक रोड पर स्थित 132 केवी जीएसएस के पास शाम को करीब 6 बजे आगे चल रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार हंसादेश निवासी दुर्गाराम (20) पुत्र भंवरलाल मेघवाल गंभीर रुप से घायल हो गया। लोहावट में राजकीय चिकित्सालय में ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।


घटना की जानकारी पर एएसआई शैतानाराम पंवार मय जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे तथा दोनों वाहनों को कब्जे में लिया। वही शव को लोहावट अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में पुलिस थाना में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। पुलिस ने बताया कि पोलिंग पार्टी को निर्वाचन विभाग द्वारा दूसरे वाहन से आगे भेजा गया है।

Updated on:
08 Jan 2020 12:25 am
Published on:
08 Jan 2020 12:25 am