जोधपुर

दूषित पेयजलापूर्ति पर बीजेएस निवासियों ने जताया रोष, कई स्थानों पर नहीं हो रही पानी की सप्लाई

गर्मी का मौसम बढऩे के साथ ही पानी की किल्लत और पेयजल समस्याएं सुरसा की तरह मुंह फाडऩे लगी हैं। लॉकडाउन में भी सेवाएं दे रहे कर्मचारियों के लिए पानी की सप्लाई सुचारू रखना मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में शहर के कई स्थानों पर या तो पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है
less than 1 minute read
polluted water supply at BZS colony of jodhpur
दूषित पेयजलापूर्ति पर बीजेएस निवासियों ने जताया रोष, कई स्थानों पर नहीं हो रही पानी की सप्लाई

वीडियो : गौतम उडेलिया/जोधपुर. गर्मी का मौसम बढऩे के साथ ही पानी की किल्लत और पेयजल समस्याएं सुरसा की तरह मुंह फाडऩे लगी हैं। लॉकडाउन में भी सेवाएं दे रहे कर्मचारियों के लिए पानी की सप्लाई सुचारू रखना मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में शहर के कई स्थानों पर या तो पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है तो कहीं दूषित पानी की सप्लाई होने से उपभोक्ताओं को मुश्किलों से दो चार होना पड़ रहा है। गुरुवार को बीजेएस कॉलोनी के गांधीपुरा क्षेत्र में गंदे पानी की सप्लाई होने पर क्षेत्र के लोगों ने रोष जाहिर किया। लोगों ने बताया कि पास ही गंदे नाले से हो कर आ रहे पानी की पाइप लाइन में दूषित पानी मिलकर सप्लाई हो रहा है। इससे गर्मी के मौसम में न केवल परेशानी हो रही है बल्कि बीमार पडऩे का अंदेशा मंडरा रहा है। क्षेत्र के रहवासियों ने समस्या का समाधान करवाए जाने की मांग रखी।

तपती गर्मी में पेयजल किल्लत से जूझ रहे लोग
शहर के रातानाडा सुभाष चौक क्षेत्र में पेयजल किल्लत से जूझते लोग रोष जताते हुए सड़कों पर उतर आए। यहां हौद वाली गली में पिछले दो माह से पेयजल सप्लाई ठीक नहीं चल रही। अभी पिछले कुछ दिन में घरों में एक बूंद भी पानी नहीं आ रहा। स्थानीय निवासी शंकर लाल और शौकल अली के अनुसार पीएचइडी के अधिकारियों को कई बार इसकी शिकायत की है। लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा। राजू बालान व नरेश कुमार के अनुसार पेयजल के घड़े लेकर दूसरे मोहल्लों में जाना पड़ता है। ऐसे में लॉकडाउन का उल्लंघन हो रहा है। संक्रमण के खतरे के बीच लोगों को पानी के लिए मशक्त कर करनी पड़ रही है।

Published on:
14 May 2020 04:16 pm