
- बैंकिंग व्यवसाय सहित सभी योजनाओं में लेन-देन बंद
जोधपुर. दो दिन से भारतीय डाक विभाग का सर्वर ठप होने से पूरे देश में विभाग का बैंकिंग कार्य बंद हो गया है। दो दिनों विभिन्न खातों और योजनाओं में करोड़ों का लेन-देन बंद पड़ा है। बुधवार को महीने की अंतिम तारीख होने से आम लोगों और एजेंट्स को भारी परेशानी हो रही है।
डाक विभाग का मुख्य सर्वर मुंबई में स्थित है। सोमवार को सर्वर में फाल्ट आ गया था। बीती रात से ही इंजीनियर्स की टीम फाल्ट ढूंढने में लगी है लेकिन मंगलवार शाम तक सर्वर सही नहीं हो सका। इससे डाकघरों में ऑनलाइन की जाने वाली बैंकिंग गतिविधियां बंद हो गई है। डाकघरों के काउंटर खाली पड़े हैं। बचत खातों में पैसे जमा कराने और निकालना बंद है। सुकन्या समृति योजना, आवत्र्ति जमा खाता, विभिन्न बचत योजनाओं में ट्रांजेक्शन अटक गया है। डाकघर के एजेंट्स भी है कि उन्हें बचत योजनाओं की किश्तें 31 तारीख से पहले जमा करानी होगी अन्यथा उन पर पैनल्टी लग जाएगी।
5 साल बाद ठप हुआ
देशभर के डाकघर कोर बैंकिंग सोल्यूशन यानी सीबीसीएस से जुड़े हैं। मुख्य सॉफ्टवेयर चैन्नई में है। पांच साल पहले वर्ष 2017 में भी पूरे देश में डाक विभाग का सर्वर ठप हुआ था तब भी उसे दुरुस्त करने में करीब 48 घण्टे लगे थे। महीने के अंत में सर्वर बंद होने से अधिक परेशानी हो रही है हालांकि डाकघरों का मूल काम चिठ्ठी-पत्री, स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री उन पर असर नहीं पड़ा है।
--------------
पूरे देश में सर्वर बंद है। कुछ तकनीकी खामी आ गई है। उम्मीद है कि आज रात तक दुरुस्त हो जाएगा।
-सचिन किशोर, पोस्ट मास्टर जनरल, राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र