जोधपुर

डाक घर में जरूरी सामान की बुकिंग के लिए चलाया COVID-19 विशेष ट्रक, एक दिन में निकाल सकते 10 हजार

अगर आप दवाइयां, मास्क, सेनेटाइजर, अनाज सहित अन्य जरुरी सामान एक शहर से दूसरे शहर भेजना चाहते हैं तो डाकघर के जरिए भेज सकते हैं। डाक विभाग ने जरुरी सामान एक शहर से दूसरे शहर भेजने का प्रबंध किया है।
2 min read
postal department started covid-19 track during lockdown in india
डाक घर में जरूरी सामान की बुकिंग के लिए चलाया COVID-19 विशेष ट्रक, एक दिन में निकाल सकते 10 हजार

गजेंद्रसिंह दहिया/जोधपुर. अगर आप दवाइयां, मास्क, सेनेटाइजर, अनाज सहित अन्य जरुरी सामान एक शहर से दूसरे शहर भेजना चाहते हैं तो डाकघर के जरिए भेज सकते हैं। डाक विभाग ने जरुरी सामान एक शहर से दूसरे शहर भेजने का प्रबंध किया है। बुधवार से विभाग ने दिल्ली से एक विशेष कोविड-19 गाड़ी रवाना की है जो दिल्ली से जयपुर होते हुए जोधपुर आ रही है। यह रास्ते में आने वाले समस्त जिलों की डाक वितरित करते हुए आ रहा है। वापसी में यह जोधपुर की अन्य शहरों की डाक लेकर जाएगा। इसके अलावा डाकघरों में एईपीएस (आधार एनबल्ड पेमेंट सर्विस) सेवा भी शुरू है, जिसके अंतर्गत कोई भी बैंक का ग्राहक डाकघर से बैंक खाते का पैसा निकाल सकता है। इसके लिए ग्राहक का आधार कार्ड अपडेट होना चाहिए। एक दिन में अधिकतम 10 हजार रुपए तक की निकासी हो सकती है।

आवश्यक सेवा में डाकघर
लॉकडाउन के अंतर्गत डाकघर को अत्यावश्यक सेवाओं में माना गया है जो देश के सभी डाकघर खुले रखने के निर्देश हैं। सामान्य दिनों की तरह डाकघर में बुकिंग तो चालू थी लेकिन रेल, बस सहित परिवहन के अन्य साधन बंद होने से डाक एक शहर से दूसरे शहर नहीं जा पा रही थी। साथ ही डाकिए भी स्थानीय डाक वितरित करने से बच रहे थे। अब डाक निदेशालय ने एक आदेश जारी कर जनता की जरुरी डाक स्वीकार करने और उसे भेजने का प्रबंधन करने के निर्देश दिए हैं।

अभी ऑन विंडो डिलिवरी
डाकघर में आने वाली डाक या पहले से मौजूद डाक की डिलिवरी के लिए वर्तमान में ऑन विंडो डिलिवरी की सुविधा है। संबंधित डाकघर प्रेषक को फोन करके डाकघर आकर अपनी डाक लेने के लिए निवेदन कर रहा है, लेकिन अधिकांश मामलों में लोग डाक लेने से बच रहे हैं। सामान्य डाक लॉकडाउन खत्म होने पर ही डिलिवर्ड किए जाने की संभावना है। इसमें अधिकांश लाइसेंस है जो आरटीओ की ओर से घर-घर डिलिवरी के लिए डाकघर को दिए जाते हैं।

Published on:
03 Apr 2020 02:28 pm