जोधपुर

सनसिटी में बढ़े वेडिंग शूटिंग डेस्टिनेशन, ट्रेडिशनल व इंग्लिश लुक में फोटो शूट

- प्री मैरिज फोटो सेशन को लेकर यूथ क्रेजी  
less than 1 minute read
Nov 07, 2019
सनसिटी में बढ़े वेडिंग शूटिंग डेस्टिनेशन, ट्रेडिशनल व इंग्लिश लुक में फोटो शूट
सनसिटी में बढ़े वेडिंग शूटिंग डेस्टिनेशन, ट्रेडिशनल व इंग्लिश लुक में फोटो शूट

जोधपुर. मैरिज को लेकर सभी में एक अलग एक्साइटमेंट रहता है। चाहे वह खुद की हो या फिर ब्लड रिलेशन में। क्योंकि सभी जानते हैं कि ये मौका जीवन में बार-बार नहीं आता। इन हसीन पलों को मेमोरेबल बनाने में फोटो व वीडियोग्राफी का रोल इंर्पोटेंट बनता जा रहा है। अपने फोटोज में निखार लाने के लिए प्री मैरिज कपल्स भी शहर की ओरिजनल ब्यूटी पैलेस पर जाकर अपने फोटो शूट करवा रहे हैं। वहीं इन दिनों सनसिटी में प्री-वेडिंग शूटिंग का क्रेज भी बढ़ा है। न केवल मेहरानगढ़ व उम्मेद भवन बल्कि सिटी वॉल प्री वेडिंग शूटिंग डेस्टिनेशन के लिहाज से पसंदीदा जगह है। जोधपुराइट्स के अलावा बाहर के भी लोग यहां प्री वेडिंग शूट करवा रहे हैं। ट्रेडिशनल व इंग्लिश लुक में कपल्स बखूबी सनसिटी की तंग गलियों से लेकर कायलाना की बलखाती लहरों के बीच प्री वेडिंग फोटो शूट करवाते देखे जा सकते हैं।

नक्काशी व बनावट लगाती है फोटो में चार-चांद
यूथ इन दिनों आर्टिफिशियल फीचर्स के साथ फोटो कैप्चर कराने की बजाय ओरिजनल पैलेस पर जाकर फोटो कैप्चर कराने के लिए क्रेजी ज्यादा है। जोधपुर की ओल्ड सिटी, मेहरानगढ़, मंडोर, जसवंतथड़ा, उम्मेद भवन से लेकर बावडि़यों के आसपास भी फोटो शूट करवाए जा रहे हैं।

मेहरानगढ़ लुक व राणीसर घाटी पसंदीदा प्वॉइंट

गूंदी मोहल्ला, चांदबावड़ी व राणीसर की घाटी पर पिछले लंबे समय से कई प्री वेडिंग शूट हो चुके हैं। यहां रहने वाले लोगों की छतों से मेहरानगढ़ का नजारा भव्य दिखता है। प्री मैरिज कपल्स भी राणीसर की घाटी व मेहरानगढ़ लुक दिखने वाले घरों से फोटो शूट करवा रहे हैं। इसके अलावा पुराने मकानों के बाहर फोटो खिंचवाने के शौकीन कपल्स की भी कमी नहीं है।

Published on:
07 Nov 2019 09:23 pm