जोधपुर

ग्रामीण खेलों के महाकुम्भ की तैयारियां जोरों पर

- ग्रामीण प्रतिभाएं जुट गई ग्रामीण ओलंपिक के अभ्यास में
less than 1 minute read
Oct 13, 2021
ग्रामीण खेलों के महाकुम्भ की तैयारियां जोरों पर
ग्रामीण खेलों के महाकुम्भ की तैयारियां जोरों पर

जोधपुर।
राज्य सरकार की ओर से खेलकूद में ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाने व उनको प्लेटफॉर्म देने के लिए ग्रामीण खेलों का ग्रामीण ओलंपिक नाम से आयोजन कराया जाएगा। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत, पंचायत समिति व जिला स्तर पर होने वाले ग्रामीण ओलंपिक की तैयारियां शुरू हो गई है। ग्रामीण प्रतिभाएं भी खेलों के महाकुम्भ में अपना परचम लहराने के लिए पारम्परिक कबड्डी, खो-खो सहित अन्य खेलों की प्रतियोगिताओं के लिए अभ्यास में जुट गई है। पंचायत समिति धवा क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जानादेसर में बालक-बालिकाएं वरिष्ठ शारीरिक शिक्षिका व कबड्डी की राष्ट्रीय खिलाड़ी सीमा के निर्देशन में कबड्डी और खो-खो का अभ्यास कर रहे है।
--
एक ही विद्यालय से 24 बालिकाएं पहुंची
राज्य स्तर परवरिष्ठ शारीरिक शिक्षिका सीमा के नेतृत्व में विद्यालय की 24 बालिकाएं राज्य स्तर पर कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। शारीरिक शिक्षिका सीमा ने बताया कि सरकार का यह अच्छा कदम है क्योंकि इन प्रतियोगिताओं से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा तथा उनके खेल में निखार आएगा।
---

Updated on:
13 Oct 2021 11:03 pm
Published on:
13 Oct 2021 11:03 pm