जोधपुर

PM MODI— प्रधानमंत्री मोदी नाथद्वारा में करेंगे मावली-मारवाड़ आमान परिवर्तन का शिलान्यास

- मारवाड से मेवाड़ की राह हो रही आसान, यात्रियों को सुविधा व पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा- जोधपुर से मारवाड़-मावली होते हुए उदयपुर के लिए सीधी ट्रेन संचालन का रास्ता खुलेगा - पहले चरण में देवगढ़ से मारवाड़ मावली जंक्शन तक होगा काम

2 min read
May 09, 2023
PM MODI--- प्रधानमंत्री मोदी नाथद्वारा में करेंगे मावली-मारवाड़ आमान परिवर्तन का शिलान्यास

जोधपुर।

जोधपुर से उदयपुर के बीच बरसों पुरानी रेल कनेक्टिविटी की रेलयात्रियों की मांग अब साकार होने जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को नाथद्वारा में मेवाड़ को मारवाड़ से जोड़ने वाली मावली-मारवाड़ रेललाइन आमान परिवर्तन के प्रथम चरण का शिलान्यास करेंगे। इस रेलखंड का गेज कन्वर्जन होने के बाद जोधपुर से उदयपुर के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी की संभावनाएं प्रबल हो जाएगी व यात्रियों का सफर सुगम होगा। यह काम दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में नाथद्वारा (मावली) से देवगढ़ मदारिया व दूसरे चरण में देवगढ़ से मारवाड़ जंक्शन तक मीटर गेज लाइन को ब्रॉडगेज में बदला जाएगा। नाथद्वारा (मावली)- देवगढ़ मदारिया 82.52 किमी के गेज कन्वर्जन पर करीब 968. 92 करोड रुपए लागत आएगी।
------------

दोनों पर्यटन शहर जुड़ेंगे

जोधपुर-उदयपुर के लिए सीधी ट्रेन सुविधा मिलने से ना केवल शहरवासियों को बल्कि दोनों पर्यटन शहरों (जोधपुर-उदयपुर) में आने वाले पर्यटकों को भी आने- जाने के लिए सीधी ट्रेन मिले सकेगी। बजट घोषणा में मारवाड़-मावली रेललाइन 152 किमी मीटर गेज को ब्रॉडगेज में बदलने के लिए 1597.12 करोड की घोषणा की गई है। इससे अब जोधपुर से मारवाड़-मावली होते हुए उदयपुर के लिए सीधी ट्रेन संचालित करने का रास्ता खुल जाएगा, साथ ही मध्य प्रदेश की ओर कनेक्टिविटी का रास्ता भी खुलेगा फिलहाल जोधपुर से उदयपुर के लिए वाया अजमेर होकर जाना पड़ता है।
--------------
15 साल पहले चलती थी ट्रेन
क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर के पूर्व सदस्य नगेन्द्रप्रकाश संचेती ने बताया कि करीब 15 साल पहले जोधपुर से उदयपुर के लिए पैसेंजर ट्रेन संचालित होती थी मीटर गेज लाइन होने की वजह से वह ट्रेन बंद हो गई। अब गेज कन्वर्जन में इस लाइन के ब्रॉडगेज होने से फिर ट्रेन संचालन का रास्ता खुल सकेगा।
--------

बसों में जाना पड़ रहा यात्रियों को

जोधपुर से उदयपुर के लिए सीधी ट्रेन नहीं होने के कारण फिलहाल रेलयात्रियों को मजबूरी में बसों के जरिए उदयपुर जाना पड़ रहा है।

--------
पहले चरण का कार्य व व्यय (करोड़ रुपयों में)
- सिविल- 769.83
- एस एंड टी- 48.66
- विद्युतीकरण-जी- 25.46

- विद्युतीकरण-पीआरडी- 123.54

- मैकेनिकल- 1.43
--------

Published on:
09 May 2023 10:22 pm
Also Read
View All