
संगठन मंत्री मधुसुदन जोशी, प्रकाश छंगाणी व चैनसुख पंवार ने आयुक्त उद्योग विभाग को ज्ञापन सौंपकर लीज नवीनीकरण से वंचित रहे ३०-४० भूखण्डधारियों के लिए विलम्ब शुल्क माफ करने, नमक उत्पादकों को अपने भूखण्डों को विकसित करने के लिए राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण दिलाने, भूखण्ड पर विद्युत कनेक्शन के लिए डीपी चार्ज लेने के नियमों में परिवर्तन करके राहत दिलाने की मांग की है। साथ ही नमक उत्पादन क्षेत्र में पेयजल समस्या को देखते हुए यहां जलापूर्ति के व्यवस्थाएं करवाने, मलार व बाप रिण नमक उत्पादन क्षेत्र में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त सड़कों का पुनर्निर्माण करवाने, बाप रिण लवण क्षेत्र की डामर सड़क को बाप रेलवे स्टेशन लोडिंग पोइंट तक जोडऩे के लिए डामर सड़क का निर्माण करवाने, नमक उत्पादन क्षेत्र में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए स्थायी पुलिस चौकी की स्थापना, नमक उत्पादन में लवणीय पानी की कमी को देखते हुए यहां सरकार द्वारा ५० नलकू प बनाकर राहत देने, स्वास्थ्य केन्द्र खोलने, निजी बसों को यहां से गुजरने के लिए पाबंद करवाने की मांग की है। (निसं)