जोधपुर

जेल में बंदियों से मिलने पर रोक, नए बंदियों के लिए विशेष वार्ड

- जोधपुर सैन्ट्रल जेल में भी कोरोना वायरस का खौफ
less than 1 minute read
Mar 20, 2020
जेल में बंदियों से मिलने पर रोक, नए बंदियों के लिए विशेष वार्ड
जेल में बंदियों से मिलने पर रोक, नए बंदियों के लिए विशेष वार्ड

जोधपुर.
कोरोना वायरस का खौफ जोधपुर सैन्ट्रल जेल में भी नजर आने लगा है। जेल में बंदी/कैदियों से मिलने-जुलने पर रोक लगा दी गई है। वहीं, नए आने वाले बंदियों को विशेष वार्ड में रखकर स्वास्थ्य की कम्पलीट जांच कराई जा रही है।

जेल के उप महानिरीक्षक कैलाश त्रिवेदी ने बताया कि जेल में प्रतिदिन नए बंदी आते हैं। इन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। जेल में विशेष वार्ड बनाकर एेसे बंदियों को तीन-चार दिन रखा जा रहा है। साथ ही स्वास्थ्य की जांच भी की जा रही है। पूरी तरह स्वस्थ्य होने के बाद इन बंदियों को सामान्य वार्ड या बैरिक में भेजा जाएगा। इतना ही नहीं, बंदी व कैदियों के लिए मास्क भी मंगाए गए हैं। जेल में आने वाले किसी भी बंदी को हाथ धुलवाने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।
इसके अलावा बंदियों से मिलने आने वाले परिजन ही नहीं अधिवक्ताओं से मिलने पर भी पाबंदी लगा दी गई है। बंदियों को पेशी कराने के लिए कोर्ट ले जाने पर पहले से रोक लग चुकी है।

योगा शिविर बंद
स्वास्थ्य के लिए जेल में बंदियों के लिए गत १३ मार्च को योगा शिविर शुरू किया गया था। प्रतिदिन पचास बंदी या कैदी इस शिविर में शामिल हो रहे थे। कोरोना वायरस के चलते इस शिविर को बंद कर दिया गया है।

Updated on:
20 Mar 2020 12:26 am
Published on:
20 Mar 2020 12:26 am