जोधपुर

ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए प्रोनिंग हो सकती है मददगार

- प्रोनिंग करने से फेंफड़ों में रक्त का संचार बेहतर होता है
less than 1 minute read
Apr 29, 2021
ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए प्रोनिंग हो सकती है मददगार
ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए प्रोनिंग हो सकती है मददगार

जोधपुर।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमित मरीज प्रोनिंग के जरिए कम होते ऑक्सीजन लेवल में सुधार कर सकते है। जयपुर के सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुधीर भंडारी ने बताया कि ऑक्सीजन का स्तर 94 से नीचे आ जाए, तो होम आइसोलेशन में रहते हुए कोविड मरीज को प्रोनिंग करनी चाहिए। प्रोनिंग की यह स्थिति वेंटीलेशन में सुधार करके मरीज की जान तक बचा सकती है। डॉ भंडारी ने बताया कि प्रोनिंग करने से फेफ ड़ों में रक्त का संचार बेहतर होता है, जिससे ऑक्सीजन फेफ ड़ों में आसानी से पहुंचती है और फेंफ ड़े अच्छे से काम करने लगते हैं।
--
कर्मचारी नेता जोशी को श्रद्धांजलि
जोधपुर।
शहर के विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने वरिष्ठ कर्मचारी नेता डीपी जोशी को श्रद्धांजलि दी। संगठन पदाधिकारियों ने जोशी के निधन को कर्मचारियों के लिए अपूरणीय क्षति बताया। जोशी को श्रमिक नेता गोपीकिशन, मोहनसिंह, प्रतापसिंह खींची, बृजकिशोर, राजाबाबू बोहरा आदि कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया।
--

Published on:
29 Apr 2021 05:49 pm