जोधपुर

अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप के भारत आने पर जन विचार मंच ने किया विरोध प्रदर्शन

जोधपुर. जन विचार मंच की ओर से अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के भारत दौरे का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया गया।
less than 1 minute read
Feb 25, 2020
अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप के भारत आने पर जन विचार मंच ने किया विरोध प्रदर्शन
अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप के भारत आने पर जन विचार मंच ने किया विरोध प्रदर्शन

जोधपुर. जन विचार मंच की ओर से अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के भारत दौरे का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया गया। सोजती गेट स्थित यूनियन मैदान में ट्रम्प का पूतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी यूनाइटेड के प्रदेश सचिव कॉमरेड गोपीकिशन, समाजवादी चिंतक सोहन मेहता, अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन केन्द्र के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कॉमरेड बृजकिशोर, भवन निर्माण फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड नदीम खान, मोहनसिंह, वहीदुद्दिन, हबीबुर्रहमान, रमेशनाथ सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि ट्रम्प का आगमन भारत के हित में नहीं है। आरोप लगाया कि भारतीयों के वीजा के नियमों को बेवजह कड़ा करते हुए परेशान किया जा रहा है, हद तब हो गई जब उन्होंने डब्ल्यूटीओ के तहत नुकसान पहुंचाने के लिए विकासशील देशों की सूची से हटाकर एकतरफा निर्णय लिया। आरोप लगाया कि भारतीयों के वीजा के नियमों को बेवजह कड़ा करते हुए परेशान किया जा रहा है, हद तब हो गई जब उन्होंने डब्ल्यूटीओ के तहत नुकसान पहुंचाने के लिए विकासशील देशों की सूची से हटाकर एकतरफा निर्णय लिया।

Published on:
25 Feb 2020 02:10 pm