जोधपुर

फाटक पर खड़े लोगों ने कहा- शीघ्र पूर्ण हो आरयूबी निर्माण

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्कफलोदी. शहर के अंबेडकर सर्किल के निकट स्थित एलसी-५८ रेलवे क्रॉस पर निर्माणाधीन आरयूबी का कार्य पिछले करीब डेढ़ साल से बंद पड़ा है और यहां दिन भर वाहन चालकों को फाटक परखड़ा रहना पड़ता है। इस रेलवे फाटक पर आरयूबी निर्माण पूर्ण करने के लिए रेलवे की सीआरए स्वीकृति मिलने की संभावनाओं के बीच ही अब फंसे नए पेंच के चलते पत्रिका टीम मंगलवार दोपहर रेलवे फाटक पर पंहुची, तो लोगों ने दिन भर इस फाटक के बार-बार बंद होने के कारण हो रही समस्याओं की जानकारी दी और लोगों ने कहा कि यहां आमजन की सुविधा को देखते हुए शीघ्र आरयूबी निर्माण पूर्ण होना चाहिए।
2 min read
May 08, 2019
फाटक पर खड़े लोगों ने कहा-  शीघ्र पूर्ण हो आरयूबी निर्माण
फाटक पर खड़े लोगों ने कहा- शीघ्र पूर्ण हो आरयूबी निर्माण

आज दोपहर का समय था और जैसलमेर से लालगढ़ के बीच चलने वाली एक्सप्रेस रेलगाड़ी कुछ देर पहले ही फलोदी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पंहुची थी। रेल की रवानगी से कुछ देर पहले एलसी-५८ रेलवे फाटक पर दोपहर १.४५ बजे सायरन की आवाज आई और फाटक पर लगे बैरिकेड्स नीचे होने लगे, तो वहां सड़क पर चल रहे लोग अपने वाहनों का लगातार हॉर्न बजाकर बंद होती हुई फाटक से निकलने लगे और फाटक बंद हो गया। फाटक बंद होने के बाद कई लोग जान जोखिम में डालकर फाटक के निकट पटरियों के ऊपर से बाइक निकाल रहे थे। कुछ मिनट तक बंद फाटक के दोनों तरफ सूनसान ही थी और १.५० बजे फाटक के दोनों तरफ दुपहिया वाहनों, बसों व कारों की कतारें लग गई। दुपहिया वाहनों पर बैठे लोग फाटक खुलने का इंतजार कर रहे थे और भीषण गर्मी में बेहाल दिखे। जब पत्रिका की टीम ने यहां फाटक पर खड़े लोगों से बातचीत की तो लोगों ने खुलकर अपनी समस्या बताई और जल्द से जल्द यहां आरयूबी निर्माण पूरा करने की मांग रखी।
फाटक पर बापूनगर निवासी मनफूल सिंह ने कहा कि मेरा घर बापूनगर में है तथा दिन-भर फाटक बंद होने के कारण बापूनगर, कृषि मण्डी, जोधपुर चौराहे की तरफ जाने वाले लोगों को बहुत परेशानी होती है। यहां शीघ्र ही रेलवे अण्डर ब्रिज का निर्माण पूरा होना चाहिए। वहीं फाटक खुलने के इंतजार में खड़े लोर्डियां निवासी अरुण व्यास ने कहा कि मुझे लोर्डियां से फलोदी व फलोदी से लोर्डियां रोजना आना-जाना पड़ता है। यहां अधिकांश बार फाटक बंद ही रहती है। ब्रिज का निर्माण पूरा करने को लेकर प्रशासन द्वारा गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए। इंद्रजीत छंगाणी ने कहा कि आमजन को राहत देने के लिए यहां जल्द से जल्द रेलवे अण्डर ब्रिज का निर्माण पूरा होना चाहिए। झंवरीलाल ने कहा कि भीषण गर्मी में फाटक खुलने का इंतजार करना काफी मुश्किल होता है और यहां दिनभर यही हालत बनी रहती है।
२४ घण्टे में २४ बार बंद होता है फाटक-
फलोदी जंक्शन रेलवे स्टेशन से जैसलमेर, बीकानेर व जोधपुर की तरफ रेलगाडिय़ों व मालगाडिय़ों का आवागमन होता है। प्रत्येक २४ घण्टे में औसतन १२ यात्री गाडिय़ां व १२ मालगाडिय़ां इस रेलवे फाटक से गुजरती है। एैसे में एक दिन में यह फाटक २४ बार तो बंद हो ही जाता है और औसत हरेक घण्टे में फाटक बंद होता है।(कासं)
-------------------------

Published on:
08 May 2019 11:48 am