
जोधपुर।
वैश्विक कोरोना संक्रमण काल शुरू होने के साथ जहां लोगों को अपने काम धंधे से महरूम होना पड़ा। वहीं रोजमर्रा की जरूरत के खाद्य पदार्थों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि ने आम आदमी की थाली से दाल-सब्जी के अलावा कई चीजें कम कर दी है। गुजरे 7 महीनों में दाल, सब्जी, खाद्य तेल सहित कई वस्तुओं के दामों में वृद्धि हो गई है। दैनिक उपयोग की खाद्य सामग्री के दामों में बेहताशा बढ़ोतरी से गृहणियों का रसोई का बजट गड़बड़ाने लगा है । लॉकडाउन में आयात-निर्यात व लोकल ट्रांसपोर्ट पूरी तरह से ठप रहा था। लॉकडाउन खुलने के बाद उसका खामियाजा आम आदमी को महंगी कीमत देकर चुकाना पड़ रहा है।
--
खाद्य तेल व दालें हुई महंगी
घी-तेल व्यापारी मुरली पारीक ने बताया कि कोरोना के कारण लॉकडाउन में ट्रांसपोर्ट नहीं होने के कारण घी व खाद्य तेलों की सप्लाई पूरी तरह से नहीं हो पाई तथा लेबर महंगी होने के कारण खाद्य महंगा हुआ है। दाल ब्रोकर लादूराम पारीक ने बताया कि कोरोना काल में लॉकडाउन के कारण खेती को नुकसान हुआ, इसलिए दालों के भावों में तेजी आई है।
--
सब्जियों के भी दाम बढ़े
फल सब्जी मण्डी व्यापारी व विक्रेता यूनियन सीटू नरेन्द्रसिंह परिहार ने बताया कि बारिश से सब्जियां खराब होने से आवक प्रभावित हुई व लोकल सब्जियों की आवक बंद हो गई। अब कोरोना काल में मांग के अनुरूप सप्लाई नहीं हो रही व परिवहन महंगा होने से सब्जियों के दाम बढ़ गए है।
---
खाद्य तेल भाव होलसेल (प्रति किलो रुपए में)
तेल-------- फरवरी --------अक्टूबर
मूंगफली-------130-135 --------- 140-150
सोयाबीन------- 95-100 ----------- 100-105
सरसो---------110-120 ----------130-135
--------
दालों के भाव होलसेल (प्रति किलो रुपए में )
दाल----- फरवरी --- अक्टूबर
दाल चना -- 48-50 -------- 65-66
मूंग मोगर -- 90-95 -------- 90-95
मूंग दाल -- 80-85 --------- 75-80
उड़द दाल -- 75-80 --------- 90-95
उड़द मोगर -- 75-85 --------- 95-111
काबली चना -- 55-65----------70-80
मोठ मोगर --80-84 ---------- 85-90
अरहर दाल -- 70-75 ---------105-115
मसूर मल्का -- 50-55 -------- 66-67
----
सब्जियों के भाव रिटेल में (प्रति किलो रुपए में)
सब्जी-----फरवरी ----- अक्टूबर
आलू-------- 15-20 -------- 30-35
प्याज-------- 12-15 -------- 30-35
लहसुन------- 60-80 ------- 100-120
पत्तागोभी----- 30-40 ------ 70-80
लोकी-------- 15-20 ------- 25-30
टमाटर------- 15-20 -------- 30-40
मिर्च-------- 25-30 -------- 80-100
----