जोधपुर

समर्थन मूल्य पर नहीं हुई मूंग की खरीद

खरीद केन्द्र सरेचां से बैरंग लौटे किसान
less than 1 minute read
Nov 09, 2020
समर्थन मूल्य पर नहीं हुई मूंग की खरीद
समर्थन मूल्य पर नहीं हुई मूंग की खरीद

लूणी. कस्बे के निकट समर्थन मूल्य खरीद केन्द्र सरेचां पर सोमवार को मूंग तुलाने आए किसानों को राजफेड द्वारा बिना तुलाए निराश होकर बैरंग लौटना पड़ा। राज्य सरकार द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदने के लिए राजफेड को अधिकृत किया। जिस पर क्षेत्र के किसानों ने कुछ दिनों पहले टोकन कटवा कर ९ नवंबर को सर, सरेचां, मोगड़ा, राजोर, रोहिचा कला, नंदवाण, सालावास, खाराबेरा, शिकारपुरा, रोहिचा खुर्द, धुंधाड़ा व सतलाना के किसान समर्थन मूल्य खरीद केन्द्र सरेचां मूंग की फसल तुलवाने के लिए लाए। लेकिन बारिश के दिनों में खड़ी मूंग की फसल पर बारिश से पूरे क्षेत्र में मूंग के दाने काले पडऩे,भूरे होने व मापदंड व गुणवता खराब होने के कारण राजफेड ने सरेचां खरीद केन्द्र पर मूंग तुलाई से किसानों को मना कर दिया। इससे किसानों को बैंरंग लौटना पड़ा।

इनका कहना है

किसानों के मूंग की गुणवता एवं मापदंड के अनुसार खराब क्वालिटी होने से आज तुलाई नहीं की गई।
-कानाराम पटेल,खरीद केन्द्र प्रभारी, सरेचां

किसानों की खड़ी फसल खराब हुई है। ऐसे में सरकार को मूंग खरीदने या मध्यप्रदेश की तर्ज पर भावान्तर देना चाहिए या फिर अकाल घेाषित कर किसानों को लाभान्वित करना चाहिए।

-भीखाराम पटेल, किसान, सरेचां

Updated on:
09 Nov 2020 07:57 pm
Published on:
09 Nov 2020 07:57 pm